फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : patna khan sir coaching student name in asking ransom from child specialist in begusarai news

Bihar Police : खान सर से जुड़ गया डॉक्टर से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस, इसी कोचिंग के छात्र पर आरोप

Sat, 23 Dec 2023 09:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Dec 2023 09:03 PM IST
सार

Bihar : डॉक्टर से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है लेकिन इसके बाद भी मामला अबतक सुलझा नहीं है। हिरासत में लिए गये युवक का कहना है कि वह खान कोचिंग क्लासेस का छात्र है। धमकी भरे पत्र और उसकी लिखावट भी मेल नहीं खा रही है।

विज्ञापन
Bihar News : patna khan sir coaching student name in asking ransom from child specialist in begusarai news
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में डॉक्टर से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मामला अब तक नहीं सुलझा है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लिया है। उसका कहना है कि वह पटना के खान कोचिंग क्लासेस का छात्र है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

विज्ञापन


यह कहानी आई सामने 
एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि डाक्टर को पिछले रविवार को फोन कर गाली-गलौज किया गया था। इसके बाद 21 दिसंबर को पत्र भेज कर बीस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि फोन करने वाले को भी हिरासत में लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। पूछताछ में बात सामने आई कि रविवार को जिस व्यक्ति ने फोन किया वह अपनी बेटी का इलाज डॉ रूपेश कुमार के यहां कराया था, लेकिन वह वहां ठीक नहीं हुई थी। फिर बाद में पटना में भी इलाज कराया गया और अंत में बच्ची की मौत हो गई। इसी से नाराज होकर उसने फोन कर डॉ रुपेश कुमार को गाली गलौज किया था।
विज्ञापन


आरोपी बमबम को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
पुलिस का कहना है कि डॉ रुपेश कुमार को जिसके नाम से पत्र भेजा गया था उस युवक बम बम कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला कि बमबम कुमार 17 साल का छात्र है और पटना में खान सर के कोचिंग में पढ़ता है। बमबम कुमार को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई और उसकी लिखाकर पत्र की लिखावट से मैच कराई गई तो दोनों में कोई मेल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में था विवाद 
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि बमबम कुमार का उसके गांव के एक व्यक्ति से विवाद है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा बमबम कुमार और उसके पूरे परिवार को फंसाने के लिए पत्र लिखकर रंगदारी मांगने का ड्रामा किया गया। क्योंकि पत्र में बमबम कुमार के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों का भी नाम दिया गया है। एसपी ने बताया कि फोन करने वाले को फिलहाल क्लीन चिट दे दी गई है। बम बम कुमार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गांव में बमबम कुमार का जिस व्यक्ति से लड़ाई चल रही है उसको भी हिरासत में लिया गया है और उससे भी पूछताछ की जा रही है।


फंसाने का है खेल
इस मामला के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में रंगदारी मांगने का पूरा मामला संदिग्ध लग रहा था। फिलहाल बम बम कुमार सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शक है कि पूरे मामले में बम बम कुमार को फंसाने के लिए रंगदारी मांगने का यह पूरा ड्रामा रचा गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।  एसपी ने कहा कि रंगदारी का यह पूरा मामला फंसाने का खेल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed