फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna district residential proof of bluetooth device after tractors in Bihar election voter card

Bihar News : ट्रैक्टर के बाद अब ब्लूटूथ का निवास प्रमाणपत्र! बिहार में यह नया कारनामा किस जिले ने किया?

Sun, 13 Jul 2025 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 13 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

Bihar News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के करण निवास प्रमाण पत्र बहुत ज्यादा संख्या में बना रहे हैं। पिछले दिनों तो ट्रैक्टर का भी बन गया था। अब मोबाइल के ब्लूटूथ का भी निवास प्रमाण पत्र बन गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Patna district residential proof of bluetooth device after tractors in Bihar election voter card
ब्लूटूथ डिवाइस का प्रमाण पत्र। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मधेपुरा में महिला के मतदाता पहचान पत्र पर सीएम नीतीश कुमार की फोटो और मुंगेर में ट्रैक्टर के निवास प्रमाण बनाने के बाद एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अब पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक ब्लूटूथ डिवाइस का निवास प्रमाण पत्र बना दिया गया है। इतना ही नहीं इसे सरकारी वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया। अब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इससे बनाने वालों की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन


जानिए, क्या लिखा है प्रमाण पत्र में 
लोगों का कहना है कि ब्लूटूथ एयरपॉड लगी फोटो के साथ एक निवास प्रमाण पत्र बाढ़ अंचल के कर्मियों ने बना दिया है। इसमें प्रमाण पत्र में बिहार सरकार के फॉर्म 13 लिखा गया है। इतना ही नहीं इसमें प्रमाण पत्र संख्या भी बताया गया है। 12 जुलाई को सरकार की वेबसाइट पर अपलोड इस प्रमाण पत्र में लिखा है कि प्रमाणित किया जाता है कि ब्लूटूथ (नॉयज), पिता (ईस्टवुड) ब्लूटूथ, माता ईस्टवुड, गांव अगवनपुर, वार्ड संख्या-16, डाकघर- बाढ़, पिनकोड- 803213 थाना-बाढ़, अनुमंडल- बाढ़, जिला-पटना, राज्य-बिहार के स्थायी निवासी हैं। लोगों ने कहा कि इस प्रमाण पत्र से यह स्पष्ट होता है कि बिहार सरकार के कर्मचारी बिना पुख्ता जांच के ही किसी का भी निवास प्रमाण पत्र बनवा देते हैं। लोगों ने सीएम नीतीश कुमार से इस मामले में संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed