फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pashupati Paras answered on chirag paswan in bihar lok sabha election 2024 nda support

Pashupati Paras : केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने पर पशुपति पारस ने सुनाई कहावत, चिराग के समर्थन पर दिया यह जवाब

Sat, 06 Apr 2024 05:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Apr 2024 05:29 PM IST
सार

Bihar : जो बात बीत गई, वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। हम एनडीए के पार्ट थे और रहेंगे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे और 40 सीटों पर जीत हासिल करके 400 के पार जायेंगे।
 

विज्ञापन
Bihar News : Pashupati Paras answered on chirag paswan in bihar lok sabha election 2024 nda support
पशुपति पारस और सूरजभान सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाजीपुर से चुनाव लड़ने की जिद में पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी और अंततः चिराग पासवान को हाजीपुर से टिकट मिल गया। इस तरह केन्द्रीय मंत्री का पद भी हाथ से गया और हाजीपुर भी, लेकिन अब पशुपति पारस सबकुछ भूलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत दिलाने का एलान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बात बीत गई, वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। हम एनडीए के साथ थे और साथ रहेंगे। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे और 40 सीटों पर जीत हासिल करके 400 के पार जायेंगे।

विज्ञापन


पशुपति पारस ने क्यों सुनाई कहावत
पशुपति पारस ने हाजीपुर से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. अब फिर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत दिलाने के लिए लोगों को आह्वान करते दिखे।ऐसे में जब प्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा कि अब आप न तो मंत्रीमंडल में हैं और न ही भारतीय जनता पार्टी ने आपको हाजीपुर से टिकट दिया , फिर आप क्यों भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सपोर्ट कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पशुपति पारस ने जवाब दिया कि मैं कल भी एन डीए में था और आज भी एनडीए में हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो बात बीत गई,वह बीत गई। सारे शिकवे शिकायत खत्म हो गये। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन


अपनी ताकत दिखाने और एकजुटता का किया आह्वान
पशुपति पारस ने यह बातें पटना स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता जारी कर कही। उन्होंने रालोजपा के कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखाने और एकजुटता का आह्वान किया। पशुपति पारस ने कहा कि हमें हर हालत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ को मजबूत करना है। हमें बिहार की 40 सीट पर जीत हासिल कर 400 के पार हो जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पशुपति पारस के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता सूरजभान सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed