फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Paras Hospital patna firing news murder case patna bihar police investigation

Bihar : पटना के बड़े प्राइवेट अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी, बक्सर निवासी को मारने आए थे चार लोग

Thu, 17 Jul 2025 09:14 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

Bihar News : पैरोल पर बाहर आकर पटना के बड़े अस्पताल में इलाज करा रहे एक मरीज को गोली मारे जाने की खबर सामने आई है। बक्सर निवासी चंदन मिश्रा पहले किसी को गोली मारने के मामले में जेल में बंद था।

विज्ञापन
Bihar News : Paras Hospital patna firing news murder case patna bihar police investigation
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के राजा बाजार अवस्थित बिहार के निजी क्षेत्र के बड़े हॉस्पिटल पारस में हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था। गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आज सुबह 4 अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और तमाम सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए चंदन मिश्रा को चार गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : ससुराल पहुंची तो टूटा सपना, तीन साल बाद पति को छोड़ बचपन के दोस्त को बनाया जीवनसाथी; कहानी कुछ अलग है
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चंदन, बेऊर जेल से पेरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। इसी दौरान अस्पताल के अंदर 4 अपराधी घुसे और उसे गोली मार दी। बक्सर में केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी है। पारस हॉस्पिटल में हुई मरीज की हत्या के बाद पूरे शहर में सुबह सवेरे ही सनसनी मच गई है। पटना पुलिस के तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। मामला पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र का है। इस पूरे मामले में अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल के अंदर और बाहर का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित दो को किया गिरफ्तार, कथित कर्मचारी 16 वर्षों से अवैध रूप से कर रहा था कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed