फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pappu Yadav on bima bharti rjd purnea candidate by Lalu Yadav for lok sabha election 2024

Lok Sabha : पप्पू को अब भी भरोसा- पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा; लालू-तेजस्वी के सवाल पर दिया जवाब

Fri, 29 Mar 2024 01:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 29 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

Election 2024 : महागठबंधन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी में पूर्णिया की सीट राजद के नाम कर दी, इसके बावजूद पप्पू यादव ने भरोसा जताया है कि वहां से कांग्रेसी झंडा बुलंद होगा। पप्पू ने लालू-तेजस्वी के साथ बीमा भारती पर जवाब दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Pappu Yadav on bima bharti rjd purnea candidate by Lalu Yadav for lok sabha election 2024
पप्पू यादव को लालू प्रसाद ने मधेपुरा सीट ऑफर की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का एलान हो चुका है। इसमें सबसे बड़ा झटका पप्पू यादव को दिया गया है। अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने वाले पप्पू यादव जिस पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे, उस सीट को राजद ने अपने पाले में ले लिया। सीट बंटवारे के एलान से पहले लालू यादव बीमा भारती को सिंबल भी दे चुके हैं। इन सब के बावजूद पूर्व सांसद पप्पू यादव को भरोसा है कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से चुनाव लड़ने देगी। पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि दो अप्रैल को वह पूर्णिया लोकसभा सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चार जून को कांग्रेस का झंडा ही पूर्णिया में बुलंद होगा। 

विज्ञापन


पप्पू यादव मौत से नहीं डरता
मीडिया से सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है। पूर्णिया में सीट कांग्रेस को मिली या नहीं इसकी जानकारी मुझे नहीं है। यह राहुल गांधी को तय करना है। मैं उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुका हूं। पूर्णिया कांग्रेस का था, है और हमेशा रहेगा। पूर्णिया की जनता मालिक है। चार जून को यहां कांग्रेस और जनता की जीत होगी। कांग्रेस का झंडा बुलंद होगा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव मौत से नहीं डरता, वह दुनिया से कैसे डरेगा।
विज्ञापन


लालू यादव पिता के समान हैं
लालू-तेजस्वी की नाराजगी के सवाल पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव पिता के समान हैं। तेजस्वी यादव मेरे भाई के समान हैं। आज भी मैं कोशिश कर रहा हूं उनसे बात करने का लेकिन बात नहीं हो पा रही है। हमलोग एक परिवार के तरह मिलकर लड़ेंगे। एनडीए को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। बीमा भारती के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि जनता ही भगवान है। पूर्णिया की जनता से अपील है कि वह मायूस न होंगे। हमलोग मिलकर इंडी गठबंधन को जीतएंगे। सभी लोग बेफिक्र रहें पूर्णिया में कांग्रेस का ही झंडा बुलंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे
सीट बंटवारे के घोषण से महज दो मिनट पहले पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सीमांचल-कोसी जीतकर देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे और राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। 


राजद ने कहा- गठबंधन पार्टी का होता है

अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने वाले पप्पू यादव के सवाल पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि गठबंधन पार्टी का होता है ना कि व्यक्ति विशेष का होता है। पप्पू यादव को मधेपुरा या सुपौल से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर अड़े थे। अब यह तीनों सीट राजद के खाते में चली गई है। पूर्णिया लोकसभा सीट से लालू प्रसाद ने पहले ही बीमा भारती को सिंबल दे चुके हैं। बीमा भारती चुनाव लड़ने के साथ ही तीन अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करने तक का एलान कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed