फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pappu Yadav held Tejashwi responsible for Bima Bharti's defeat; Rupauli by-election

Bihar News: राजद की हार पर पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बीमा भारती को बनाया गया बलि का बकरा

Sat, 13 Jul 2024 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 20 सालों में नीतीश कुमार द्वारा रूपौली के लिए काम नहीं किया गया। इसलिए नीतीश कुमार से जनता का मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो यहां निश्चित तौर विकल्प बन सकती है। इसलिए मैं कांग्रेस को सचेत कर रहा हूं।

विज्ञापन
Bihar News: Pappu Yadav held Tejashwi responsible for Bima Bharti's defeat; Rupauli by-election
पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रूपौली विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बीमा भारती के करारी हार के लिए सांसद पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जिम्मेदार बताया है। पप्पू यादव ने कहा कि वह राजद की तरह काम करते हैं। प्रचार के अंतिम दिन गए और पिकनिक मनाकर चले आएं। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी की हार के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने रुपौली के विकास के लिए कोई काम नहीं किया,जिससे यहां की जनता नाराज है।

विज्ञापन


दोनों से जनता का मोह भंग हो चुका है
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 20 सालों में नीतीश कुमार द्वारा रूपौली के लिए काम नहीं किया गया। इसलिए नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल दोनों से जनता का मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस ऐसी है जो यहां निश्चित तौर विकल्प बन सकती है इसलिए मैं कांग्रेस को सचेत कर रहा हूं। पप्पू यादव ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग की हार हुई है इसके लिए मैं नीतीश कुमार से सवाल पूछना चाहता हूं।
विज्ञापन


बीमा भारती को बनाया गया बलि का बकरा 
पप्पू यादव ने कहा कि बीमा भारती को बलि का बकरा बनाया गया और बीमा भारती से कोऑर्डिनेशन नहीं बनाया गया इसीलिए यह हार हुई है। पप्पू यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि नरेंद्र मोदी को छोड़कर के सभी लोगों ने जाकर के वहां प्रचार कर लिया और लेकिन क्या हुआ मंत्री और अधिकारी बिहार में टेंडर कर रहे हैं लूट रहे हैं।  सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संविधान के बाद इमरजेंसी के बाद कई बार इंदिरा जी प्रधानमंत्री बनी। कई बार कांग्रेस की सरकार ब।नी सारे लोगों ने माफ कर दिया लोग भूल गए। बिहार की जो स्थिति है आज आप पूरे देश में जीडीपी सबसे नीचे है। बिहार का जो इंडेक्स है जो सबसे नीचे आप विशेष राज्य की बात कीजिए विशेष पैकेज की बात कीजिए। लोगों के रोजगार की बात कीजिए आरक्षण की बात कीजिए, महंगाई की बात कीजिए आप सिर्फ बातों को डाइवर्ट करने के लिए नफरत की बातें बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed