फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : panchayati raj department bihar vacancies announcement job in bihar government

Sarkari Naukri: आचार संहिता हटते ही बिहार में नौकरियों की बहार, 15610 पदों पर नियुक्ति करेगा पंचायती राज विभाग

Fri, 07 Jun 2024 10:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 07 Jun 2024 10:57 PM IST
सार

Bihar : आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही बिहार में नौकरियों की बहार आ गई है। इनमें 4351 स्थाई पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने  बताया कि विभाग के तरफ से कुल 15,610 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News : panchayati raj department bihar vacancies announcement job in bihar government
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव के खत्म होने और आदर्श आचार संहिता के खत्म होते ही बिहार में नौकरी की बहार आ गई है। बिहार सरकार का पंचायती राज विभाग पंद्रह हजार से भी अधिक  पदों पर नियुक्ति करेगा। इस बात की जानकारी पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार गुप्ता ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह सारी नियुक्तियां विभिन्न पदों पर की जाएंगी। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि इनमें 4351 स्थाई पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि संविदा पर 11,259 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने  बताया कि विभाग के तरफ से कुल 15,610 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।

विज्ञापन


स्थाई पदों पर होगी नियुक्तियां
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि स्थाई पदों पर होने वाली नियुक्तियों में पंचायत राज पदाधिकारी पद के लिए 112, अंकेक्षक पद के लिए 28, पंचायत सचिव के पद के लिए 3525, निम्न वर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय स्थापना) पद के लिए 504, निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्यालय स्थापना) के लिए एक, कार्यालय परिचारी के लिए पांच, जिला परिषद कनीय अभियंता पद के लिए एक सौ चार और जिला परिषद में निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएँगी।
विज्ञापन


संविदा के तहत इनकी होगी बहाली 
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि अस्थाई पद (संविदा) के तहत लेखापाल सह आईटी सहायक पद के लिए 7070, ग्राम कचहरी न्यायमित्र के लिए 2230, कार्यालय सहायक /डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए तीन, ग्राम कचहरी सचिव के लिए 1400 और तकनीकी सहायक पद के लिए 556 पदों पर नियुक्ति होगी। पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने यह भी बताया कि नियुक्ति के लिए अधियाचना संबंधित को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके द्वारा ली जाएँगी बहालियां
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कि वितीय वर्ष 2024-25 में होने वाली नियुक्तियां बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बीजीएसवाईएस (एसपीआरसी), बेल्ट्रान और जिला पदाधिकारी के द्वारा किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में बहाली होने से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed