Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Pacs president shot after winning Pacs Election in Nalanda bihar police

Pacs Election : चुनाव जीतने के चंद घंटे बाद ही पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, घर पर भी किया हमला

Wed, 27 Nov 2024 11:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 27 Nov 2024 11:26 PM IST
सार

Bihar : पैक्स का चुनाव जीतते ही अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने घर पर भी हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। अब पुलिस आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Pacs president shot after winning Pacs Election in Nalanda bihar police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पैक्स चुनाव में विजय घोषित होने के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने घर पर चढ़कर जमकर मारपीट की। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आननफानन में उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार की है। घायल पैक्स अध्यक्ष शिव चरण हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bihar News : Pacs president shot after winning Pacs Election in Nalanda bihar police
अस्पताल में जुटे समर्थक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

50 की संख्या में बदमाशों ने घर पर हमला
 घटना के संबंध में शिव चरण प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि जीत हासिल करने के बाद दीपनगर बाजार में उन्होंने देव स्थलों का भ्रमण किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद जैसे ही वह घर पहुंचे, तभी हथियार से लैस 50 की संख्या में बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया। उनके पुत्र को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। फिर नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।

पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर लगाया आरोप 
शिव चरण प्रसाद की पत्नी सरस्वती देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना में मैघी नगमा पंचायत के मुखिया और पूर्व पैक्स अध्यक्ष शामिल है। उन्होंने कहा कि लगभग  लगभग 50 बदमाश हथियार से लैस होकर घर के पास आ गए और बिना कुछ कहे पहले बेटे को लाठी-डंडे से पीटने लगे और फिर इसके बाद गोली चला दी। स्थानीय थाना को फोन कर हमले की जानकारी दी, हालांकि पुलिस पहुँचने में लेट कर दी, तब तक 112 को जानकारी दी गई। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed