{"_id":"664a3a5c2318995bbc0120de","slug":"bihar-news-one-died-after-balcony-of-the-cinema-hall-being-repaired-in-nawada-collapsed-bihar-police-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सिनेमा हॉल का छज्जा गिरने से एक की मौत, घंटों मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सिनेमा हॉल का छज्जा गिरने से एक की मौत, घंटों मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया शव
Sun, 19 May 2024 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 19 May 2024 11:13 PM IST
सार
Bihar : विगत कई वर्षों से बंद पड़े सिनेमा हॉल में कंस्ट्रक्शन का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया जिससे उक्त सिनेमा हॉल के मालिक का ड्राइवर छज्जा के नीचे दब गया। इस घटना में मलबे से दबकर उसकी वहीं दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
नवादा में एक बंद पड़े सिनेमा हॉल का छज्जा गिर जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना हिसुआ प्रखंड के बाजार का है। मृतक की पहचान नवादा शहर के मंगर विगहा निवासी सुनील सिंह के ड्राइवर वासुदेव विश्वकर्मा के रूप में की गई है। मृतक भी नवादा शहर का हीं रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अचानक गिर गया छज्जा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना रविवार संध्या 5 बजे के करीब की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विगत कई वर्षों से बंद पड़े हिसुआ शहर का सविता चित्र मंदिर नामक सिनेमा हॉल में कंस्ट्रक्शन का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया जिससे उक्त सिनेमा हॉल के मालिक का ड्राइवर छज्जा के नीचे दब गया और वहीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मकान के मलवा से मृत व्यक्ति का शव ढंक गया था। उसके ऊपर छत का एक बड़ा भाग गिरा हुआ था। शव को निकालने के लिए हिसुआ पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जेसीबी बुलाकर घंटो बाद मृत व्यक्ति के शरीर को बाहर निकाल गया। घटना के संबंध में परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया हैं।
विज्ञापन