{"_id":"673b285182d7c9a777061517","slug":"bihar-news-one-dead-two-in-critical-condition-in-road-accident-in-patna-truck-hits-auto-bihar-police-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बालू लोड ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बालू लोड ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 18 Nov 2024 05:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:13 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और ट्रक चालक की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जांच में जुट गई। घटना बिहटा के IIT थानाक्षेत्र के डिहरी गांव के पास की है।
विज्ञापन
चालक ट्रक लेकर फरार हो गया
थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही फरार ट्रक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के लाला भदसरा गांव निवासी भोला पंडित के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद घटना स्थल से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश मे छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद पलटा टेंपो
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीहरी-मीठापुरा मार्ग पर पुल के समीप कनपा के तरफ से बालू लदा ट्रक आ रहा था। साथ ही टेंपो में सवार लोग बिक्रम के नगहर गांव की तरफ से आ रहे थे। तभी दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। इससे ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हुई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और ट्रक चालक की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन