{"_id":"64dcc82d44c15aa13a0c2713","slug":"bihar-news-objectionable-picture-of-bjp-mla-rashmi-sharma-goes-viral-says-photo-has-been-edited-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : भाजपा की महिला विधायक की सेल्फी वायरल; कहा- दो साल पहले साथ था शख्स, लेकिन तस्वीर को बताया एडिटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : भाजपा की महिला विधायक की सेल्फी वायरल; कहा- दो साल पहले साथ था शख्स, लेकिन तस्वीर को बताया एडिटेड
Wed, 16 Aug 2023 06:29 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:29 PM IST
सार
भाजपा विधायक रश्मि वर्मा का दावा है कि यह किसी ने साजिशन ऐसा किया है। किसी ने एडिट करके यह तस्वीर वायरल की है। जिस शख्स को उनके साथ दिखाया गया है वह 2 साल पहले उनके साथ काम करता था।
विज्ञापन
विधायक की तस्वीरें वायरल हुईं तो उन्होंने रखी अपनी बात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की महिला विधायक रश्मि वर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह उनकी तस्वीर है। यह तस्वीर आपत्तिजनक है। यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, रश्मि वर्मा का दावा है कि यह किसी ने साजिशन ऐसा किया है। किसी ने एडिट करके यह तस्वीर वायरल की है। जिस शख्स को उनके साथ दिखाया गया है वह 2 साल पहले उनके साथ काम करता था। उसका नाम संजय सारंगपुरी है। वह जदयू के सदस्य रह चुके हैं। संजय सारंगपुरी ने कहा कि यह किसी की साजिश है। फोटो एडिट किया गया है।
विज्ञापन
मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है
इधर, भाजपा विधायक रश्मि वर्मा ने कहा है कि जो तस्वीर वायरल हो रही है, उससे देखकर स्पष्ट है कि यह किसी ने एडिट किया है। किसी ने साजिशन ऐसा किया है। जिस शख्स के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो रही है, वह उसके साथ दो साल पहले काम करता था। जिस बारे में वह सपने में नहीं सोच सकती है, वैसी तस्वीर किसी ने एडिट कर वायरल कर दिया। मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। मैं साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं। पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग करती हूं और जो भी इसके पीछे है, उसे पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
तस्वीर में दिख रहे शख्स ने भी तस्वीरों को झुठलाया
वहीं भाजपा विधायक के साथ दिख रहे संजय सारंगपुरी ने भी इस तस्वीर को झुठला दिया। उन्होंने कहा कि तस्वीर पूरी तरह से बेबुनियाद है। दोनों तस्वीरों को किसी ने एडिट किया है। मैं जदयू में रह चुका हूं। फिलहाल तबीयत खराब है। इसलिए सोशल मीडिया से कुछ दिन से दूर हूं। किसी ने साजिश के तहत उन्हें और विधायक रश्मि वर्मा को फंसाने की साजिश की है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन