फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; Nurse of Medanta Hospital was killed by her husband, B.Tech, unemployed; Bihar Police disclosed

Bihar News : इंजीनियर 400 किलोमीटर दूर से पटना आया मर्डर करने; डेढ़ साल का गुस्सा बीच सड़क पर निकाल दिया

Sat, 12 Aug 2023 07:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

Patna News : पुलिसिया जांच में पता चला कि सोनी कुमारी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बार को लेकर पति हमेशा परेशान करता रहता था। साथ ही सोनी के जॉब पर भी वह लगातार आपत्ति जता रहा था।

विज्ञापन
Bihar News; Nurse of Medanta Hospital was killed by her husband, B.Tech, unemployed; Bihar Police disclosed
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मेदांता हॉस्पिटल की नर्स मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेरोजगार इंजीनियर पति ने की थी। पटना पुलिस ने यह खुलासा किया तो लोग दंग रह गए। पुलिसिया जांच के दौरान जब यह खुलासा हुआ तो लोग दंग रह गए। अपनी पत्नी के प्रति उसके मन में इतना आक्रोश था कि उसने 400 KM दूर पूर्णिया से आकर  उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


फिलहाल पटना पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है। पटना के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि पति हरि भास्कर अपनी पत्नी सोनी कुमारी से लगभग डेढ़ वर्षो से अलग रह रहा था। इससे वह काफी आक्रोशित था।
विज्ञापन


बीटेक की डिग्री लेने के बावजूद पति बेरोजगार
कंकड़बाग थाना प्रभारी रवि शंकर ने बताया कि जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। सोनी पटना के मेदांता हॉस्पिटल में नर्स थी। शायद यह बात उसे पसंद नहीं था। बीटेक की डिग्री लेने के बावजूद वह बेरोजगार है। पुलिसिया जांच में पता चला कि सोनी कुमारी अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस बार को लेकर पति हमेशा परेशान करता रहता था। साथ ही सोनी के जॉब पर भी वह लगातार आपत्ति जता रहा था। शनिवार को वह पूर्णिया से पटना पहुंचा। इसके बाद साजिश के तरह दिनहाड़े वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंकड़बाग इलाके में चाकू गोदकर हत्या कर दी थी
बता दें कि शनिवार शाम करीब पौने चार बजे मेदांता हॉस्पिटल की नर्स की कंकड़बाग इलाके में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो यह खुलसा हुआ। किसी ने सोचा नहीं होगा कि सोनी कुमारी का पति ही इस वारदात को अंजाम देगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed