फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Noida girl trapped by train co-passenger of bihar, raped in hotel, going to sell girl trafficking

बिकने वाली थी वह: ट्रेन के 'हमसफर' ने कंपनी में पद दिया, आधार में पति बना बिहार से नेपाल तक बनाए शारीरिक संबंध

Mon, 05 Feb 2024 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Feb 2024 06:16 PM IST
सार

Bihar News : परिवार को झांसा देना, कई बार बहुत खतरनाक हो जाता है। वह गुस्से में नोएडा से गुजरात-दमन तक गई। फिर हमसफर एक्सप्रेस से बिहार निकली। इसी ट्रेन के सहयात्री ने उसकी जिंदगी बदल डाली। फर्जी नौकरी मिली, रेप हुआ। अब बिकने वाली थी।

विज्ञापन
Bihar News : Noida girl trapped by train co-passenger of bihar, raped in hotel, going to sell girl trafficking
नोएडा पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई पीढ़ी की वह लड़की परिवार वालों से गुस्से में थी। गुस्सा दिखाने और परिवार वालों को सबक सिखाने के लिए वह नोएडा से निकल गुजरात चली गई। परिवार उसका साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। बचने के लिए दमन तक गई। फिर क्या दिमाग में सूझा कि लौटते हुए बिहार के लिए खुली हमसफर ट्रेन में आ गई। इसी यात्रा में उसे एक कथित सोशल मीडिया जर्नलिस्ट मिला। उसने झांसे में ऐसा लिया कि बड़े पद का नियुक्ति पत्र देखकर वह खुश हो गई। फिर भरोसे में उसने युवक को अपना आधार कार्ड दे दिया। यहां से असल खेल शुरू हुआ। आधार में छेड़छाड़ कर उसने खुद को युवती का पति दर्ज किया और होटल में नशा खिलाकर उससे रेप करता रहा। नेपाल से बिहार तक यह चला। अब बेचने की तैयारी थी कि तभी उत्तर प्रदेश की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया जर्नलिस्ट समेत तीन पर केस
पश्चिम चंपारण के बेतिया में जब इस मामले का खुलासा हुआ लोग दंग रह गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ महिला थाना की मदद से एक होटल से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सडीपीओ महताब आलम ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के भरवलिया सारंगी छाप मिश्राईन टोला वार्ड नंबर 5 निवासी सोशल मीडिया जर्नलिस्ट त्रिभुवन मिश्रा, बेतिया के कमलनाथ नगर वार्ड नंबर 13 निवासी दो सगे भाई चंदन कुमार द्विवेदी व अभिषेक द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जानिए, पूरी कहानी पीड़ित युवती की जुबानी
पीड़ित युवती ने महिला थाना बयान देते हुए कहा कि मैं अपने परिजनों से नाराज होकर 9 जनवरी को अपने घर से निकल गई। इसी दौरान पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर खड़ी एक ट्रेन में बैठकरजोधपुर पहुंच गई। जोधपुर से सूरत, गुजरात और फिर सूरत से वापस दमन पहुंची। मेरी खोज के लिए घर वाले पीछे पड़े थे, घर वालों को चकमा देने के लिए मैं पटना आने वाली हमसफर ट्रेन में सवार हो गई। इसी ट्रेन में मेरी मुलाकात त्रिभुवन मिश्रा से हो गई। त्रिभुवन ने खुद को सोशल मीडिया जर्नलिस्ट बताया। उसने मुझे अपने मित्र कृतार्थ वैष्णव से मिलाया। दोनों ने मुझे बड़े पद नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद त्रिभुवन मुझे लेकर नेपाल चला गया। वहां एक होटल में उसने मुझे दो दिन तक रखा। फिर 19 जनवरी को नेपाल से मुझे बेतिया ले आया और एक होटल में रखा। साथ ही उसने मेरे लिए एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसमें उसने मेरे नाम के साथ उसने अपना नाम जुड़वाया। कार्ड में उसने मेरे पति के रूप में अपना नाम लिखवाया। इतना ही नहीं फर्जी आई कार्ड बनवाकर मुझे न्यूज एडिटर के रूप में एक युवक ने ज्वाइन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद की गोली खिलाकर संबंध बनाता रहा
युवती ने बताया कि उसने मुझे कई दिनों तक होटल में रखा। वहां नींद की गोली खिलाकर रोज शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं वह मुझे बेचने की साजिश भी रच रहा था। युवती ने बताया कि त्रिभुवन ने मुझे चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी से मिलवाया था। दोनों अपने को जर्नलिस्ट बताते थे। दोनों मुझे गंदी नजर से देखते थे और गलत नीयत से मुझे छुने का प्रयास करते थे। इसी बीच नोएडा पुलिस मुझे खोजते हुए यहां पहुंच गई। जिस कारण मेरी जान बची। बता दें युवती के घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने नोएडा थाना में सहना दर्ज कराया था। इसलिए नोएडा पुलिस उसे खोजते हुए बेतिया पहुंच गई। नोएडा पुलिस ने बेतिया महिला पुलिस के सहयोग से बेतिया के एक होटल से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed