{"_id":"6522a425ac5b9364150fdfe3","slug":"bihar-news-nitish-kumar-should-make-tejashwi-yadav-the-cm-national-hum-party-president-santosh-manjhi-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तेजस्वी यादव को सीएम बना दें नीतीश कुमार; साथ रहे मंत्री ने आधार बताते हुए मुख्यमंत्री को दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तेजस्वी यादव को सीएम बना दें नीतीश कुमार; साथ रहे मंत्री ने आधार बताते हुए मुख्यमंत्री को दी सलाह
Sun, 08 Oct 2023 06:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:14 PM IST
सार
Bihar : जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद "हम" पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिसकी ज्यादा संख्या होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात है तो यह हर जगह लागू होना चाहिए। इस हिसाब से नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को सीएम बना देना चाहिए।
विज्ञापन
संतोष सुमन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाति जनगणना रिपोर्ट सार्वजानिक होने के बाद सियासत गरमाई हुई है। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी इतनी हिस्सेदारी को लेकर सभी बयानबाजी करते दिख रहे हैं चाहे वह एआईएमआईएम के एकलौते विधायक अख्तरुल ईमान हों या भाजपा के विजय सिन्हा। इन सब के बीच अब "हम" पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने जातीय गणना की रिपोर्ट पर न सिर्फ सवाल खड़े कर दिए बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव को बना दें मुख्यमंत्री
जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद नीतीश सरकार इसे अपनी जीत कह रही है। इस बीच "हम" पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसकी ज्यादा संख्या होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात है तो यह हर जगह लागू होना चाहिए। आंकड़ों के अनुसार तो नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, तभी हम मानेंगे कि इसके पीछे नीतीश कुमार की मंशा अच्छी है।
विज्ञापन
संतोष मांझी ने कहा आंकड़ों में हैं कई त्रुटियां
जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी होने के बाद ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने भी जातीय गणना की रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना के आंकड़ों में कई त्रुटियां हैं। उन्होंने कहा कि 60 से 70 फीसदी घरों तक गणक पहुंचे ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर डोर टू डोर सर्वे हुआ होता तो आंकड़ा सही आता। एक जगह पर बैठकर सर्वे को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सोशल इंजीनियरिंग में बहुत माहिर हैं। किसी को एससी, एसटी बना देते हैं और फिर वोट लेने के बाद उसे छोड़ देते हैं। ऐसा काम वह शुरू से ही कर रहे हैं। दलित को महादलित बनाए हैं। संतोष मांझी ने कहा कि जनता सब जानती है अब बिहार में इनकी चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन