फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar land survey and settlement land records digitally

Bihar News : भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त पर सीएम ने की बैठक, अधिकारियों को कहा -इस बात पर देना होगा ध्यान

Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 28 Sep 2024 07:47 PM IST
सार

Bihar : सर्वे कार्य के लिए डॉक्यूमेंट्स का काम तथा म्यूटेशन, परिमार्जन एवं अभिलेखों के दुरूस्त करने का कार्य समानांतर तरीके से चलते रहना चाहिये।  अंचल स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar land survey and settlement land records digitally
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त करने वाले अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य में बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कीजिये। उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त करने के दौरान जमीन मालिकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि जमीन मालिकों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिये अधिक समय दिया जाय ताकि कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ नहीं हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह निर्देश 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश 
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि अंचल कार्यालयों में लंबित म्यूटेशन एवं परिमार्जन के मामलों का तेजी से एक अभियान के तहत निष्पादन कराया जाय ताकि जमीन मालिकों को समुचित डॉक्यूमेंट्स मिल सके। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य के लिए डॉक्यूमेंट्स का काम तथा म्यूटेशन, परिमार्जन एवं अभिलेखों के दुरूस्त करने का कार्य समानांतर तरीके से चलते रहना चाहिये। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण प्रक्रिया का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचल स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी कहा कि उच्च स्तर पर सर्वेक्षण कार्य की सतत् निगरानी एवं समीक्षा करते रहें। भूमि विवाद राज्य में आपराधिक घटनाओं का मुख्य कारण है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर भूमि अभिलेखों का अपडेट करायें ताकि सभी जमीन मालिकों को भूमि अभिलेख डिजिटली उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि आम जनता को जानकारी देने के लिये समय-समय पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत कराते रहें।
विज्ञापन


ये लोग थे मौजूद 
बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, निदेशक, भू अभिलेख एवं परिमाप जे० प्रियदर्शिनी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed