Bihar News : तमंचा के बाद अब डांडिया के साथ नजर आये नीतीश के विधायक; जमकर थिरके, कहा - मैं हूं फायर एमएलए
Dashahara 2023 : अस्पताल में पिस्टल लेकर जाने वाले दबंग विधायक हाथ में डंडिया लेकर जमकर थिरके। उन्होंने खुद को कलाकार बताकर लोगों के साथ जमकर डांस किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हूं फायर एमएलए। अब यह वीडियो भी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमंचा वाले दबंग विधायक ने कहा- मैं भी हूं कलाकार
कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले गोपाल मंडल ने कहा कि किसी कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए फीता काटा जाता है या फिर दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है लेकिन जब मैं मंच पर चढ़ गया तो समझ लीजिये कि कार्यक्रम का उद्घाटन हो गया इसलिए अब आपलोग जमकर डांडिया का मजा लीजिये। मैं भी एक कलाकार हूं इसलिए आप सब के साथ मैं भी इसकी मस्ती लूंगा। आपलोग के साथ रात भर मैं आपके साथ डांस करूंगा। गोपाल मंडल ह्जाथ में डंडिया लेकर जमकर डांस किए। इस दौरान उन्होंने अपनी कलाकारी का भी परिचय दिया।उन्होंने कहा कि अंगिका फिल्म खगड़िया वाली भौजी में मैंने खुद काम किया हूं, मैं खुद एक अच्छा कलाकार हूं और आप लोग पूरी रात डांस का मजा लीजिये। मैं भी आपके साथ पूरीरात मस्ती लूंगा।
मैं हूं फायर एमएलए, किसी से नहीं डरता
डांडिया का यह कार्यक्रम उनके ही बिग डैडी रेस्टोरेंट में हो रहा था। इस मौके पर वह अपनी पत्नी, नतनी और भतीजी समेत पुरे परिवार के साथ थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं फायर एमएलए हूं, मुझे किसी से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा कि अभी आप मेरे बिग डैडी रेस्टोरेंट में जहां डांडिया डांस करने आए हुए हैं उसे मेरे दुश्मनों ने आग लगाकर जला दिया था लेकिन मैंने फिर से इस बिग डैडी रेस्टोरेंट को तैयार किया हूं। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा मेरे बेटे आशीष मंडल ने कहा था मेरे पिताजी किसी से डरते नहीं सचमुच मैं किसी से नहीं डरता।