फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitin Gadkari gifted road projects worth Rs 3700 crore to Bihar; NH, Highway, Gaya, Bodhgaya News

Bihar News: नितिन गडकरी बोले- बिहार में अमेरिका जैसा हाईवे होगा, हमें भगवान बुद्ध के विचारों की जरूरत

Thu, 21 Nov 2024 03:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 21 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति एसपी शाही ने कहा कि पहले हमलोगों पटना से विवि कैंपस आने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन आज डेढ़ घंटे में पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटल जी के सपनों को पूरा किया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitin Gadkari gifted road projects worth Rs 3700 crore to Bihar; NH, Highway, Gaya, Bodhgaya News
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (मध्य), उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा (दाएं) और मंत्री अशोक चौधरी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में आयोजित 22वें बिहार आर्थिक परिषद अधिवेशन में गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम और मंत्री भी मौजदू रहे। केंद्रीय मंत्री ने बिहार वासियों को 3700 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले छह सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आदमी जाति से नहीं बल्कि गुणों से बड़ा होता है। आप कभी भीम राव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले की जाति पूछते हो क्या? रेस्टोरेंट में पूछते हो क्या? जहां अच्छा लगता है वहां जाते हैं। ऑपरेशन कराने के लिए अपने जाति वाले डॉक्टर के पास जाते हैं क्या? तो बाकी लोग जाति की बातें क्यों करते हैं। इतिहास, संस्कृति और विरासत के आधार पर भगवान बुद्ध से लेकर स्वामी विवेकानंद ने विश्व को शांति का संदेश दिया। हमें भगवान बुद्ध के विचारों की जरूरत है।

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बोले- देश में पैसे की कमी नहीं है
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मूल्यदृष्टि, जीवन पद्धति और परिवार पद्धति के साथ हम रखते है। देश में वह ताकत है। विश्व गुरु बनने की क्षमता है। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बायो टेक्नोलॉजी में आगे जाएंगे। अमेरिका में 10 डॉक्टर में से 6 डॉक्टर भारत के हैं। सही दिशा,आर्थिक आधार पर दिशा मिलेगी। विश्व गुरु बनेंगे। विस्तारवादी, अधिकार वादी नहीं हैं हम चाहते है विश्व का कल्याण हो। ज्ञान,विज्ञान के उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि चार साल के अंदर बिहार राज्य को अमेरिका के बराबर राष्ट्रीय राजमार्ग को कर देंगे। देश में पैसे की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास 

  • एनएच 20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन सड़क (5 किमी): यह सड़क क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगी और आवागमन में सुधार करेगी।
  • नालंदा में देवीसराय और बड़ी मठ पर पुल-पुलिया का निर्माण (7 किमी): इनसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • हरदिया तक एनएच 20 फोरलेन सड़क (7 किमी): इससे झारखंड और पटना से नवादा की कनेक्टिविटी सुलभ होगी।
  • नवादा में वारिसलीगंज-नवादा रेलखंड पर आरओबी (1.1 किमी): 174 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से यातायात जाम से राहत मिलेगी।
  • गया में चाकन्द -दोमुहान फोरलेन सड़क (19 किमी): 2,163 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क से गया शहर में ट्रैफिक संचालन आसान होगा।
  • जहानाबाद में गोल बगीचा सड़क चौड़ीकरण (7.5 किमी): 108 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना जहानाबाद में जाम की समस्या हल करेगी।

अंडरपास व शोध केंद्र बनाने की मांग 
समारोह को संबोधित करते हुए मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति एसपी शाही ने कहा कि गया की मोक्ष और ज्ञान की धरती है, लगता है भगवान बुद्ध का आशीर्वाद है। आप जो छूते हैं, वह सोना हो जाता है। यह सड़कों नसीब नहीं होता है। आप जैसे वर्षों बाद कोई पैदा लेता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पहले हमलोगों करे पटना से विवि कैंपस आने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन आज डेढ़ घंटे में पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अटल जी के सपनों को पूरा किया है। देश में इन्होंने सड़कों का जाल बिछाया दिया है। वहीं मगध विश्वविद्यालय के कुलपति ने केन्द्रीय मंत्री से मगध विश्वविद्यालय के पास अंडर पास और शोध केंद्र बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed