फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: NIA team again reached the house of notorious Naxalite Rambabu Ram in Madhubani

Bihar News : पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली की गिरफ्तारी के चार माह बाद फिर पहुंची NIA की टीम

Fri, 18 Aug 2023 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 18 Aug 2023 10:28 PM IST
सार

Bihar News :  इनामी नक्सली रामबाबू राम के गिरफ्तारी के 4 महीने बाद फिर से  NIA की टीम उसके घर पहुंची। इस बार एनआईए की दो अलग अलग टीम रामबाबू और श्यामबाबू के घर पर सघन छापेमारी किया। इस दौरान टीम ने कई सामान जप्त किए।

विज्ञापन
Bihar News: NIA team again reached the house of notorious Naxalite Rambabu Ram in Madhubani
छापेमारी करती NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली रामबाबू राम के गिरफ्तारी के चार माह बाद NIA की टीम शुक्रवार को मधुबन थाना क्षेत्र के कौरिया नक्सली रामबाबू के घर पांच बजे सुबह पहुंची। एनआईए की दो अलग अलग टीम रामबाबू और श्यामबाबू के घर पर एक घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके घर से आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासबुक और एक मोबाइल जप्त की गई।

विज्ञापन


घर की तलाशी लेने आई थी एनआईए की टीम
पटना से आई एनआईए की टीम मधुबन थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव स्थित रामबाबू और उसके भाई श्यामबाबू राम के घर पर तलाशी लेने पहुंची थी। यहां उसके भाई संजय राम और उसके पिता नारायण राम मौजूद भी थे।  NIA की टीम ने जब घरवालों से श्यामबाबू राम के बारे में पूछताछ किया तो उनलोगों ने बताया कि वह अभी दिल्ली में है।
विज्ञापन


क्या है मामला 
4 मई को उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमिटी के सचिव और पांच लाख के इनामी नक्सली कमांडर रामबाबू राम उर्फ राजन, उर्फ प्रहार उर्फ निखिल को AK 47 के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी में उसका एक सहयोगी दीपक राम भी था। तब से वह नक्सली जेल में है। उसकी गिरफ्तारी के चार माह बाद अब एक बार फिर एनआईए की टीम अहले सुबह मोतिहारी पहुंची। यहां पहुंचकर  NIA की टीम ने मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा से संपर्क किया और फिर मधुबन और राजेपुर थाना के पुलिस बल को लेकर कौरीया पहुंची। वहां दो अलग अलग टीम रामबाबू राम और श्यामबाबू राम के घर सघन छापेमारी की। जहा से नक्सली से जुड़े कोई कागजात नहीं मिला, छापेमारी टीम का नेतृत्व एनआईए के डीएसपी राठौर, इंस्पेक्टर के के सिन्हा छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है एसपी
एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने छापेमारी के संबंध में बताया कि एनआईए की टीम सुबह में आई थी। उनके द्वारा की गई कार्रवाई में उनका सहयोग करने के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मधुबन और राजेपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी में सहयोग किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed