फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Newly married woman murdered in Gaya, Bihar police searching missing body

Bihar News : नवविवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, तलाश में जुटी पुलिस; चार माह पहले हुई थी शादी

Mon, 18 Nov 2024 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 18 Nov 2024 09:44 PM IST
सार

Bihar : चार महीना पहले शादी हुई थी, लेकिन ससुराल जाते ही ससुराल के लोग दहेज़ के लिए नव विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इस बात की जानकारी परिजनों को मिली थी। लेकिन इसको लेकर वह कोई कदम उठाते इससे पहले ही उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Newly married woman murdered in Gaya, Bihar police searching missing body
जांच में जुटी एफएसएल की टीम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के गया जिले में फिर नवविवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई। ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर फरार हो गए। मामला महकार थाना क्षेत्र के जगडीहा गांव की है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


चार माह पूर्व हुई थी शादी 
मृतका के परिजनों का कहना है कि नवविवाहिता मृतिका रंजू देवी के पिता राजनंदन यादव ने थाने में बताया कि चार माह पूर्व पुत्री रंजू देवी की जगडीहा गांव के रहने वाले हरेंद्र यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार के साथ 11 जुलाई को हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी से ससुराल वाले पैसा मांगने की दबाव बनाने लगे। रंजू ने कई बार अपने परिजनों को इस बात की शिकायत की थी कि ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हैं। इस दौरान ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन


करेंट लगने की मिली थी सूचना 
इस संबंध में मृतका रंजू देवी के पिता ने बताया कि रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे बेटी की ससुराल से खबर आई कि रंजू को करेंट लग गया है। इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे हैं। बेटी को देखने अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न तो कोई मिला और न ही किसी तरह की कोई जानकारी मिली। फिर मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। किसी अनहोनी के डर से परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि घर में कोई भी नहीं है। हालांकि गांव वाले करेंट लगने की बातों से पूरी तरह अंजान थे। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना के बाद महकार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस नवविवाहिता के शव की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मौके पर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए डाॅग स्क्वायड और फाॅरेंसिग की टीम काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed