फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Neha Sharma candidature from bhagalpur lok sabha election2024 answered by Congress mla Ajit sharma

Neha Sharma : नेहा शर्मा के भागलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल का पक्का जवाब आया, पिता ने बताई पूरी बात

Sat, 30 Mar 2024 04:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 30 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

Bihar : भागलपुर से कांग्रेस की सीट पर भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की एक्ट्रेस बेटी लोकसभा चुनाव लड़ेगी, इस बात की पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा चल रही थी, लेकिन अब खुद अजीत शर्मा ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Neha Sharma candidature from bhagalpur lok sabha election2024 answered by Congress mla Ajit sharma
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा और उनकी एक्ट्रेस बेटी नेहा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी भागलपुर में भी अलग अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा कांग्रेस के सीट और उसकी उम्मीदवारी को लेकर है। भागलपुर कांग्रेस के खाते में चला गया है लेकिन वहां कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इसका पत्ता कांग्रेस ने अभी तक नहीं खोला है। भागलपुर में अब तक की चर्चाओं में अजीत शर्मा की बेटी फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा का नाम काफी तेज चल रहा था लेकिन अजीत शर्मा ने अब उसपर विराम लगा दिया है। अजीत शर्मा ने कहा कि अगर पार्टी सिंबल देगी तो मैं ही चुनाव लडूंगा। फिलहाल कांग्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


अजीत शर्मा ने भी नेहा को चुनाव में उतारने की कही थी बात
पिछले कुछ दिनों से भागलपुर में यह चर्चा जोरों पर थी और इस संबंध में अजीत शर्मा ने यह बयान भी दिया था कि उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस को भागलुपर सीट मिलनी चाहिए और हम इस सीट से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। अजीत शर्मा ने यह भी कहा था कि अगर कांग्रेस को भागलपुर सीट मिलती है तो मैं इस बार अपनी बेटी नेहा शर्मा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा था कि मैं भागलपुर में पहले से विधायक हूं लेकिन अगर पार्टी चाहेगी तो अब मैं अपनीं बेटी नेहा को राजनीति में उतारने की कोशिश करूंगा लेकिन अगर पार्टी चाहेगी कि मैं ही इस सीट से चुनाव लडूं तो मैं ही चुनाव लडूंगा।
विज्ञापन


अब नेहा नहीं बनेगी कांग्रेस की उम्मीदवार 
अब अजीत शर्मा ने 'अमर उजाला' को बताया कि अगर मुझे सिम्बल मिलता है तो मैं चुनाव लडूंगा।अजीत शर्मा ने यह भी कहा कि नेहा के संबंध में अगर पहले बात रखी जाती तो वही लडती, लेकिन फ़िलहाल नेहा चुनाव नहीं लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed