फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Name of Upendra Kushwaha's party changed.New name is Rashtriya Lok Morcha.

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नाम बदला, चुनाव आयोग ने लगाई मुहर, जानिए क्या है नई पार्टी का नाम

Sun, 18 Feb 2024 03:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Feb 2024 03:40 PM IST
सार

Bihar : पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोजपा की जगह राष्ट्रीय लोक मोर्चा हो गई है। अब उन्हें एक नया नाम 'राष्ट्रीय लोक मोर्चा' मिल गया है। उन्होंने अब अपने पार्टी के नए नाम को रजिस्टर्ड करवा लिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Name of Upendra Kushwaha's party changed.New name is Rashtriya Lok Morcha.
उपेन्द्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी अब राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजपा) नहीं बल्कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से जानी जाएगी। अब उन्हें एक नया नाम 'राष्ट्रीय लोक मोर्चा' मिल गया है। उन्होंने अब अपने पार्टी के नए नाम को रजिस्टर्ड करवा लिया गया है। इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी पार्टी का नाम बदल गया है, जो अब रजिस्टर्ड भी हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हमारे साथी चाहते थे कि हमारे पार्टी का नाम तीन शब्द से हो अब जो अब हो गई है। हमलोगों ने तीन की जगह पांच नाम चुनाव आयोग को सुझाया था, जिसमें अंतिम रूप से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम पर मुहर लग गई और पार्टी इसी नाम से रजिस्टर्ड हो गई है। चुनाव आयोग की ओर से इस बात की सूचना मुझे मिल गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नाम से काम करेगी और हमारी पार्टी एनडीए के मिलकर चुनाव लडे़गी और 40 में 40 सीट जीतेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


 

Bihar News : Name of Upendra Kushwaha's party changed.New name is Rashtriya Lok Morcha.
उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सोशल मीडिया पर भी किया है पोस्ट 
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर भी इस बात को शेयर किया। उन्होंने लिखा है कि- 'राष्ट्रीय लोक जनता दल के रजिस्ट्रेशन के क्रम में चुनाव आयोग और हमारे बीच पार्टी के संशोधित नाम "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" पर  सहमति बनी। अब इस संशोधित नाम अर्थात "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" के पंजीकरण का फाइनल आदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। इसके लिए चुनाव आयोग के प्रति विशेष आभार है। अब हमारी पार्टी "राष्ट्रीय लोक मोर्चा" है जो चुनाव आयोग द्वारा "रजिस्टर्ड" है।'

सीट का निर्धारण एनडीए को करना है 
पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग से नई पार्टी की मान्यता मिलने के बाद हमारी ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी अब बिहार की जनता को संवारने के लिए काम करेगी। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए के हिस्सेदार के रूप में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी और बिहार में 40 में 40 सीटें एनडीए जीतेगा। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितने सीटों पर इसकी क्या तैयारी है, इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी 40 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कितने सीट पर उम्मीदवार उतारेगी यह एनडीए निर्णय करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed