{"_id":"67f7c8ce5853c9b5da016cef","slug":"bihar-news-naib-ghulam-rasool-baliyavi-will-resign-from-jdu-party-serious-allegations-against-cm-nitish-kumar-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : जदयू नेता नायब गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी को कहेंगे अलविदा, कहा- सीएम से हुई है चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : जदयू नेता नायब गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी को कहेंगे अलविदा, कहा- सीएम से हुई है चूक
Thu, 10 Apr 2025 07:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:04 PM IST
सार
Bihar : जदयू के एक बड़े सम्मेलन के दौरान जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने अपने भाषण में कहा था कि, अगर मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते हैं तो वह गद्दार होंगे। आज वही गुलाम रसूल बलियावी ने सीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गुलाम रसूल बलियावी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ बिल में किए गए संशोधन का विरोध लगातार जारी है। इसको लेकर जनता दल यूनाइटेड से कई नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। अब एदारा ए शरीफ के नायब गुलाम रसूल बलियावी ने भी पार्टी छोड़ने के एलान किया है। बलियावी ने कहा कि पार्टी में रहेंगे या नहीं इसका फैसला बाद में.लेकिन फैसला जल्द ही लेंगे। गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानो के लिए बहुत काम किया है लेकिन कही न कही उनसे भी चूक हो गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 2010 वाला खेला होगा? दावे-तैयारी के बीच हकीकत समझें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर लगाये गंभीर आरोप
दरअसल पटना में एदारा ए शरिया के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था, जिसमें बिहार और झारखंड के विभिन्न खानकाहों के सज्जादा नशीन, प्रमुख मौलानाओं के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी भाग लिया। एदारा ए शरीफ के नायब गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वह इस बिल की खिलाफत पहले ही कर चुके है। उन्होंने कहा कि वह पहले इस एदारा के नायब हैं इसके बाद ही जदयू के नेता हैं। बलियावी ने कहा कि पार्टी में रहेंगे या नहीं इसका फैसला बाद में.लेकिन फैसला जल्द ही लेंगे। गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानो के लिए बहुत काम किया है लेकिन कही न कही उनसे भी चूक हो गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा
कभी कही थी यह बातें, अब बदल गई
दरअसल किशनगंज में आयोजित जनता दल यूनाइटेड के एक बड़े सम्मेलन में जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि अगर मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते हैं तो गद्दार होंगे। अब वही गुलाम रसूल बलियावी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने मुसलमानो के लिए बहुत काम किया है लेकिन कही न कही उनसे भी चूक हो गई है।
बिल को बताया वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता पर खतरा
इस प्रेस वार्ता में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलयाबी, सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मूनएमि सहित अन्य कई लोग थे। सभी वक्ताओं ने वक्फ संशोधन बिल पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे वक्फ संपत्तियों और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ बताया। सम्मेलन में वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि इस बिल से वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता को खतरा है और इससे धार्मिक संस्थानों के संचालन में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा।