{"_id":"6548ae0f7be6d8d8250afd7c","slug":"bihar-news-murder-of-sand-trader-in-patna-criminals-shot-him-as-soon-as-he-got-down-from-the-car-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में बालू कारोबारी का मर्डर, गाड़ी से नीचे उतरते ही अपराधियों ने भूना; बॉडीगार्ड भी साथ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में बालू कारोबारी का मर्डर, गाड़ी से नीचे उतरते ही अपराधियों ने भूना; बॉडीगार्ड भी साथ था
Mon, 06 Nov 2023 02:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:42 PM IST
सार
कनपा पूल के पास गाड़ी रोककर जैसे ही उतरे पूर्व से घात लगाएं अपराधियों ने बालू कारोबारी देवराज उर्फ़ लालू पर गोलीबारी कर दिया। उनका बॉडीगार्ड जबतक कुछ समझ पाता की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी काले रंग के स्कॉर्पियो से फ़रार हो गये।
विज्ञापन
बालू कारोबारी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में बालू खनन शुरू होते ही माफियाओं का खूनी खेल भी शुरू हो गया है। भोजपुर के खनगांव बालू घाट पर हत्या एवं गोलीबारी की आग अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पटना में अपराधियों ने बालू कारोबारी देवराज उर्फ़ लालू की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने यह हत्या तब की जब बालू कारोबारी के साथ बॉडीगार्ड भी था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार के देर रात्रि रानीतलाब थाना क्षेत्र के बेरर गांव निवासी देवराज अपने गाड़ी से जा रहे थे। कनपा पूल के पास गाड़ी रोककर जैसे ही उतरे वैसे पूर्व से घात लगाएं अपराधियों ने बालू कारोबारी देवराज उर्फ़ लालू पर गोलीबारी कर दिया। उनका बॉडीगार्ड जबतक कुछ समझ पाता की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी काले रंग के स्कॉर्पियो से फ़रार हो गये। आननफानन में देवराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फ़ुटेज को खंगाल रही है
बालू कारोबारी देवराज उर्फ़ लालू के साथ रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना में चार अपराधियों की बात सामने आ रही है। सभी अपराधियों के हाथ में छोटे हथियार थे और पलक झपकते ही घटना को अंजाम दे फ़रार हो गये। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फ़ुटेज को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि तीन - चार साल पहले देवराज बालू के कारोबार में जुड़े थे। पहले दो हाइवा लिये और बालू कारोबार से जुट गये। देखते ही देखते अपना सिंडिकेट खड़ा कर लिया और करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया था। इसको लेकर कई गुटों से रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि हाल ही में गांव में मारपीट हुआ था। इसमें देवराज ज़ख़्मी हुए थे। ज़िला प्रशासन ने ख़तरा के मद्देनज़र बालू कारोबारी देवराज उर्फ़ लालू को पिस्टल एवं राइफ़ल का लाइसेंस दिया था। दो माह पहले देवराज ने हथियार ख़रीदा था।
विज्ञापन