फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of girl in Purnia: Father shot dead; Domestic dispute, liquor ban, Bihar Crime News

Bihar News : पिता ने मासूम बेटी को मार डाला, शराब पीकर घर आया था; पत्नी से झगड़ा हुआ तो बेटी को मार दी गोली

Fri, 21 Jun 2024 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 21 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि आरोपी दीपक को शराब की बुरी लत थी। वो रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। रात में फिर से पत्नी से झगड़ा करने लगा। कुछ देर बार अचानक बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder of girl in Purnia: Father shot dead; Domestic dispute, liquor ban, Bihar Crime News
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। इधर, बच्ची की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। घटना के वक्त पिता काफी नशे में था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पहाड़टोला गांव की है। वहीं आरोपी की पहचान मीरगंज के पहाडटोला गांव निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। दीपक की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई थी। बच्ची दीपक यादव की इकलौती बेटी थी।

विज्ञापन


पत्नी से झगड़ा के बाद बेटी को मार दी गोली
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आरोपी दीपक को शराब की बुरी लत थी। वो रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। गुरुवार रात को भी करीब 10 बजे दीपक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसे लेकर उसका अपने पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके कुछ ही देर बाद उसने डेढ़ वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मौके से सबूत इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर घटना के बाद से जहां पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed