फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder of a grocery businessman in Muzaffarpur, relatives said - criminals shot after looting

Bihar News : मुजफ्फरपुर में किराना व्यवसाई का मर्डर, परिजन बोले- लूटपाट के बाद अपराधियों ने मारी गोली

Mon, 04 Sep 2023 04:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 04 Sep 2023 04:25 PM IST
सार

परिजनों ने कहा कि अपराधियों ने जियालाय की गोली मारकर हत्या की है। गोली आरापार हो गई फिर भी पुलिस गोलीबारी की बात से इनकार क्यों कर रही है, यह जांच का विष्य है।

विज्ञापन
Bihar News: Murder of a grocery businessman in Muzaffarpur, relatives said - criminals shot after looting
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में किराना सामान के कारोबारी की हत्या कर दी गई। सोमवार को वह अपनी दुकान के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। परिजन लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


यह मामला रामपुर हरी थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की है। लोगों का कहना है कि किराना व्यवसाई जियालाल भगत अपने पशु आहार नाम की दुकान के अंदर सो रहे थे। अपराधी दुकान के पीछे से गेट काटकर अंदर प्रवेश कर गए। फिर, सोए अवस्था में गोली मार दी। गोली कान के आरपार कर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। दुकान को बारीकी से खंगाला। शव को जैसे ही उठाया गया। लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग करने लगे
स्थानीय लोग डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। थानेदार मो. कलामुद्दीन ने बताया कि मामले की पूरी जांच की गई है। गोली मारकर हत्या के सुराग नहीं मिले हैं। गोली च घटनास्थल की जांच की गई है। गोली चलने का मामला नहीं लग रहा है। शव पर किसी भी तरह की गोली के निशान नहीं मिले है। जियालाल भगत के नाक और कान से खून निकल रहा था। गले पर भी जख्म के निशान नहीं मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या की आशंका
परिजनों का कहना है कि जियालाल पिछले कई सालों से दुकान चलाते हैं। उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्हे दुकान के लिए सामान खरीदना था। सामान खरीदने के लिए वह 1.5 लाख रुपए जमा किए थे। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर जियालाल की हत्या कर दी गई। परिजनों ने कहा कि अपराधियों ने जियालाय की गोली मारकर हत्या की है। गोली आरापार हो गई फिर भी पुलिस गोलीबारी की बात से इनकार क्यों कर रही है, यह जांच का विष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed