{"_id":"6617d924289d2e3a8c08257c","slug":"bihar-news-money-charged-for-vaccination-in-sitamarhi-sadar-hospital-video-viral-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सदर अस्पताल में नवजात शिशु को टीका लगाने पर लिए जा रहे थे रुपये, अब वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सदर अस्पताल में नवजात शिशु को टीका लगाने पर लिए जा रहे थे रुपये, अब वीडियो वायरल
Thu, 11 Apr 2024 06:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
Bihar : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर आज एक बार फिर सवाल उठ रहा है। वजह है सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं को टीका देने के लिए रुपये वसूले जा रहे हैं। अब जब यह वीडियो वायरल हुआ है तब सदर अस्पताल के उपाधीक्षक जांच और फिर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
टीका देने पर रुपया लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सीतामढ़ी के सोशल मीडिया पर एक स्वास्थकर्मी के करतूत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिले के सदर अस्पताल का है, जहां अस्पताल परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र में बुधवार को टीका लगाने के लिए महिला टीका कर्मी द्वारा बच्चों के परिजनों से रुपया लिया जा रहा है। रुपया लेते और देते हुए वीडियो किसी ने बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि के लिए सदर अस्पताल पहुंची टीम ने वीडियो की पड़ताल की, जिसमे बताया गया कि वायरल वीडियो सदर अस्पताल का ही हैं। वीडियो में दिखने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी की पहचान निर्मला कुमारी के रूप में की गई है, जो सदर अस्पताल की एएनएम है और वह टीकाकरण केंद्र में कार्यरत है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा- आरोपी महिला स्वास्थ्यकर्मी पर होगी कार्रवाई
लोगों का कहना है कि टीकाकरण केंद्र में बुधवार को टीका लगाए जाने के लिए बच्चों के परिजनॉ से 300 से 500 रुपए तक नगद राशि लिए जा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर टीकाकरण केंद्र पहुंचे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर ए के झा ने स्वास्थ्यकर्मी को काफी फटकार भी लगाई। वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला स्वास्थ्यकर्मी पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर करीब 3 वर्षों से कार्यरत एएनएम निर्मला कुमारी पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय अनुसार दिए जाने वाली टीका के बदले में बच्चों के परिजनों से रुपए लेने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
इस मामले पर लोगों का कहना है कि शहर के बसवरिया निवासी धीरज कुमार ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई तो नर्स ने टीका तो दे दिया, मगर कार्ड देने से मना कर दिया। बाद में सौ रुपए दिए जाने के बाद कार्ड दिया। परिजनों ने बताया कि अंदर बेटी होने पर दो सौ और बेटा होने पर पांच सौ रुपये की मांग की जाती है, जबकि किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर रुपए लेने का प्रावधान नहीं है। बावजूद इसके टीका कर्मी द्वारा खुलेआम रुपए वसूले जा रहे थे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीका केंद्र पर पहुंचकर टीकाकर्मी को हिदायत दी गई है। वहीं सदर उपाधीक्षक डॉक्टर सुधा झा ने कहा कि कर्मी के खिलाफ पत्र जारी किया जाएगा। पत्र के आलोक में कर्मी पर लगे शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन