फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Minor girl kidnapped in Patna, kidnapper seen in CCTV.Bihar Police

Bihar Police : पटना में ऑटो से जा रही 12 साल की बच्ची अगवा; सीसीटीवी में ले जाता दिखा शख्स

Mon, 04 Mar 2024 10:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 04 Mar 2024 10:29 PM IST
सार

Bihar : राजधानी में एक बच्ची गायब हो गई। परिजनों कहना है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी में बच्ची एक शख्स के साथ जाती हुई दिखी।

विज्ञापन
Bihar News : Minor girl kidnapped in Patna, kidnapper seen in CCTV.Bihar Police
अपहृत नाबालिग बच्ची और सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में बदमाश ने एक बच्ची का अपहरण कर लिया। घटना के बाद नाबालिक बच्ची के दादा ने दानापुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति के द्वारा उस बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया है। घटना दानापुर स्थित ऑटो स्टैंड की है।

विज्ञापन


चुपके से बच्ची को ले भागा शख्स
घटना के संबंध में शाहपुर निवासी चंदेश्वर राय रविवार को अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह्लोग ऑटो से वापस लौट रहे थे, जिसमें  एक अन्य शख्स भी बैठा था। बातचीत के क्रम में उस व्यक्ति ने चंदेश्वर राय से बातचीत बढ़ा लिया। जैसे ही ऑटो सगुना मोड़ के नजदीक रुकी, चंदेश्वर राय ऑटो चालक को रुपया देने लगे, तभी वह शख्स चंदेश्वर राय की नजर से बचाते हुए 12 वर्ष की अन्नु कुमारी को अपने साथ लेकर लापता हो गया। फिर चंदेश्वर राय अन्नु को खोजने लगे, लेकिन बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। तब उन्होंने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने दानापुर थाने में अन्नु कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस बच्ची की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी की मदद से उस शख्स की पहचान की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी का फुटेज राजधानी पटना के सभी थानों में भेज कर लोगों को सजग रहने की और खोज निकालने में पुलिस की मदद करने का आग्रह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed