फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minister Santosh Singh thanked the public for NDA's victory in Ramgarh by-election

Bihar: रामगढ़ उपचुनाव में NDA की जीत, मंत्री संतोष सिंह ने किया जनता का धन्यवाद, बोले- लाठी पर जनबल भारी पड़ा

Sat, 23 Nov 2024 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव और बिहार की चार सीटों पर एनडीए की जीत को लेकर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने रामगढ़ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने लाठी के जोर को हराकर जनबल को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
Bihar News: Minister Santosh Singh thanked the public for NDA's victory in Ramgarh by-election
पत्रकार वार्ता करते श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव सहित बिहार के चार सीटों पर एनडीए की जीत को लेकर श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा, मैं रामगढ़ की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। पहली बार जब हम लोग चुनाव में गए थे तो यहां लोग लाठी लेकर चुनाव लड़ रहे थे। लाठी मरवा रहे थे। कह रहे थे, हम नहीं छोड़ेंगे। आज मैं नमन करता हूं रामगढ़ की जनता को... लाठी पर जनबल भारी पड़ा।

विज्ञापन


बिहार की जनता माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, जो विकास की गंगा बह रही है। बिहार एक नया आयाम छू रहा है। कुछ और राज्य जो बिहार का अनुकरण कर रहे हैं, बिहार के लोग उसमें भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन


विकास की यात्रा शामिल होने वाला एनडीए के साथ
श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी है तो वहां देखिए एनडीए की पूरी मेजोरिटी में आ गया। जो लोग भी विकास की यात्रा में शामिल होंगे, चाहे वह देश के किसी राज्य के हों वह एनडीए के साथ हैं। इंडिया के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड चुनाव पर बोले जनता का मेंडेड स्वीकार
झारखंड चुनाव में हमें जो भी मैंडेट मिला है। हम बधाई देते हैं वहां की जनता को उन्होंने जो मेंडेड दिया है, वह स्वीकार हम लोग कर रहे हैं। बाकी हम उसमें देख रहे हैं कि कहां हमसे कमी रह गई या चुनाव के नतीजे अभी और भी आने बाकी हैं। कितना कम हो सकता है ज्यादा हो सकता है, अभी कहना जल्दबाजी हो जाएगी। बाद हम लोग उस पर टिप्पणी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed