{"_id":"64ae8eefa8ce5779e4040180","slug":"bihar-news-minister-s-guards-clashed-with-each-other-in-front-of-rjd-office-also-waved-arms-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सदन में नेता भिड़ रहे, यहां मंत्री के लोग; राजद दफ्तर के सामने मुक्केबाजी, उठापटक देखते रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सदन में नेता भिड़ रहे, यहां मंत्री के लोग; राजद दफ्तर के सामने मुक्केबाजी, उठापटक देखते रह गए लोग
Wed, 12 Jul 2023 05:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:00 PM IST
सार
RJD Party : बिहार में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ी हुई है। विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सदन के अंदर सत्ता-प्रतिपक्ष में गरमागरमी समझ में आती है, लेकिन राजद दफ्तर के बाहर बुधवार को कुछ ऐसा हुआ कि लोग ठहर कर देखने लगे मुक्केबाजी-उठापटक।
विज्ञापन
राजद कार्यालय के सामने भिड़े मंत्री के गार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार विधान मंडल का सत्र चल रहा है। सदन में नेताओं के बीच नोंक-झोंक की चर्चा हर ओर हो रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसी चर्चा हर जगह हो रही है। इसमें दो दिख रहा वह चौंकाने वाला है। वीडियो में बिहार सरकार के मंत्री के गार्ड आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दोनों एक-दूसरे पर लगातार लात-घूसे बरसाते दिखे। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी कमर से पिस्टल निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन, दूसरे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद आपस में लड़ रहे मंत्री के गार्ड को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों एक-दूसरे गुत्थमगुत्थी करने लगे
वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो राजद के प्रदेश कार्यालय के सामने का है। वहीं लड़ रहे दोनों जवान राजद कोटे से बिहार सरकार के मंत्री शमीम अहमद के अंगरक्षक हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को मंत्री शमीम अहमद किसी काम से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी कार्यालय के बाहर लगा और गार्ड्स को भी बाहर रुकने को कहा। उनके सभी गार्ड्स बाहर रुके थे। तभी अचानक उनके सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर दोनों एक-दूसरे गुत्थमगुत्थी करने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने दोनों पर कार्रवाई की मांग
इधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग सरकार पर सवाल खड़े करने लगे हैं। उनका कहना है कि बिहार सरकार के मंत्रियों के सुरक्षाकर्मी ही जब आपस में लड़ रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल है। बिहार सरकार के मंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और दोनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो मंत्री शमीम अहमद ने इस दोनों गार्ड्स को कड़ी फटकार लगाई है। और इस मामले में जांच के आदेश दए हैं।