NITI Ayog : मांझी ने बताई सीएम नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में नहीं जाने की वजह? डिप्टी सीएम पर भी बोले
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिताजी से पूछना चाहिए कि जब वह केंद्रीय मंत्री थे तो उस समय बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाए थे? स्पेशल राज्य का दर्जा से यह चार गुना ज्यादा बिहार को मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी को बोलने नहीं दिया गया, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आजकल एक टेंडेंसी हो गई है। हम समझते हैं कि राजनीत में विरोध होना चाहिए। मेरे सामने हीं ममता बनर्जी बैठी हुई थी। निर्धारित था कि पांच मिनट से ज्यादा कोई अपनी बात नहीं बोलेगा। इसी दौरान ममता बनर्जी पांच मिनट से ज्यादा का समय हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समय के बारे रिमांडर दिया। इसी पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हमें बोलने नहीं दिया जा रहा है और वह चली गईं।
कोई शारीरिक दिक्कत हुई होगी सीएम नीतीश को
नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर मंत्री मांझी ने कहा कि यह आपलोग समझिए कि नीतीश कुमार बायकॉट किया या नीतीश कुमार पीएम के कितना आभारी हैं।कोई शारीरिक दिक्कत हुई होगी। हमें भी लगा कि सीएम नहीं आए हैं इनके स्थान पर डिप्टी सीएम को भेजना चाहिए था। लेकिन वह भी नहीं गए। गया में एम्स और वजीरगंज में इस्पात कारखाना के लिए बात रखे है।जितना मांगे थे उससे ज्यादा मिला है।
बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाए थे
मानसून सत्र के एक भी बैठक में तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनको अपने पिताजी से पूछना चाहिए कि जब राष्ट्रपति शासन को डिवॉक करने की बात थी तो बिहार में राष्ट्रपति शासन खत्म हुआ था। इतना पावरफुल थे। केंद्रीय मंत्री थे। उस समय बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाए थे? स्पेशल राज्य का दर्जा से यह चार गुना ज्यादा बिहार को मिला है।