फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : MGNREGA staff and his younger brother died in a road accident in Barbigha shekhpura

Bihar News :  ट्रक की चपेट में आने से मनरेगाकर्मी और उसके सगे भाई की मौत

Mon, 29 Apr 2024 08:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Apr 2024 08:40 PM IST
सार

Bihar : मनरेगा कर्मी और उनके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : MGNREGA staff and his younger brother died in a road accident in Barbigha shekhpura
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बरबीघा - शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग के टाटी नदी के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार मनरेगाकर्मी और उसके सगे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हथियामा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक मनरेगाकर्मी के अन्य सहकर्मी भी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ला  निवासी सीताराम गुप्ता के पुत्र राजकुमार गुप्ता के रूप में की गई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान उसी के छोटे भाई सुनील कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बाइक पर अपने भाई के साथ आ रहा था शेखपुरा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि राजकुमार गुप्ता लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया गांव के रहने वाले थे। वह फिलहाल कटारी पंचायत में मनरेगा विभाग में कार्यरत थे। वह शेखपुरा में ड्यूटी के दौरान बरबीघा में जमीन खरीद कर अपना घर बना लिये जबकि उनका छोटा भाई सुनील कुमार गुप्ता अभी भी गांव में ही रहता है। आज दोनों भाई बाइक पर सवार होकर बरबीघा से शेखपुरा जा रहे थे। तभी टाटी नदी पुल के पास एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिसमें दोनों भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही  हथियामा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हथियामा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। मौके पर ही सुनील कुमार गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि राजकुमार गुप्ता की मौत सदर अस्पताल ले जाने के बाद क्रम में हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed