फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Married woman shot dead in Bettiah; Shot by criminals: Bihar Police News

Bihar News: बेतिया में महिला की गोली मारकर हत्या; पति को पानी देने गई थी, किसी ने पीछे से मार दी गोली

Fri, 07 Feb 2025 09:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Feb 2025 09:58 AM IST
सार

Bettiah News : परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन फिर भी किसने और क्यों गोली मारी? यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Married woman shot dead in Bettiah; Shot by criminals: Bihar Police News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना जिले के बलथर थाना क्षेत्र के सड़किया टोला गांव की है। मृतक की पहचान मुस्तुफा गद्दी की पत्नी रिजवाना खातून (35) के रूप मे की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


किसी ने पीछे से अचानक गोली मार दी
बताया जा रहा है कि रिजवाना खातून के पति को पानी देने जा रही थी। इसी दौरान किसी ने पीछे से अचानक गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर पति बाहर आया। जब तक पति उसे अस्पताल ले जाता तब तक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का कहना है कि महिला की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन फिर भी किसने और क्यों गोली मारी? यह जांच का विषय है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस हत्यारे की तलाश में छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed