फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: many girls of Kasturba Gandhi Girls Residential School fell ill by heat stroke in saran

Bihar News : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कई छात्राएं हीट स्ट्रोक से बीमार, अस्पताल में भर्ती

Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
सार

Bihar : कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चियां अचानक बीमार होकर गिरने लगी। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम विद्यालय पहुंची और सभी का उपचार कर पूरी तरह से ठीक करने के बाद राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
Bihar News: many girls of Kasturba Gandhi Girls Residential School fell ill by heat stroke in saran
इलाजरत छात्राएं और उनके परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब मसरख से लगभग 6 किलो मीटर दूर कवलपुरा गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चियां अचानक बीमार होकर गिरने लगी। घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। सभी बच्चियों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ चन्द्रशेखर सिंह एवं डाॅ एसके विद्यार्थी सहित पूरी टीम के द्वारा इलाज किया गया। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मशरक के बीडीओ पंकज कुमार, बीइओ डाॅ वीणा कुमारी, मशरक थाना के अपर थानाध्यक्ष सुनिल कुमार दल बल के साथ पहुंच जिला स्तरीय अधिकारियों को मामले के संबंध में अवगत कराते हुए चिकित्सकों से भी बच्चियों का भी हाल चाल जाना।

विज्ञापन


भीषण गर्मी से बच्चियां हुई बीमार 
मसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि फिलहाल भीषण गर्मी है जिस कारण स्कूली बच्चियां बर्दाश्त नही कर पायी। अचानक सभी बच्चियां उल्टी करने लगी और तेज बुखार के कारण अचेत होकर गिरने लगी। आनन फानन में शिक्षकों द्वारा मसरख अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ चंद्रशेखर सिंह और डाॅ एसके विद्यार्थी सहित पूरी टीम के द्वारा इलाज किया गया। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि बच्चे जब आए थे तब पूरी तरह से गंभीर अवस्था में थे लेकिन त्वरित इलाज कर ठीक किया गया।
विज्ञापन


शाम में अचानक गिरने लगी बच्चियां 
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि सुबह में सभी छात्राओं को चूड़ा, दुध एवं मीठा खिलाया गया था। उस समय तो सभी बच्चियां ठीक थी। लेकिन देर शाम को अचानक बच्चियां बेहोश होकर गिरने लगी। आनन फानन में किसी तरह बीमार छात्राओं में 8 वर्षीय ब्यूटी कुमारी, मनीषा कुमारी और ज्योति कुमारी जबकि 7 वर्षीय निशा कुमारी और सोनाली कुमारी वहीं 6 वर्षीय चिंता कुमारी, रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी, अन्नी कुमारी, नंदिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, अमृता कुमारी, संध्या कुमारी सहित लगभग डेढ दर्जन बच्चे बीमार हालत में अस्पताल आए हुए थे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम आनन फानन में विद्यालय पहुंची और सभी स्कूली छात्राओं का उपचार कर पूरी तरह से ठीक करने के बाद ही राहत की सांस ली है। हालांकि जब अचेतावस्था में बच्चियों को अस्पताल लाया गया तब अस्पताल सहित बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed