{"_id":"67764ba51849661ce8040bfd","slug":"bihar-news-many-died-in-road-accident-news-accident-today-collision-between-auto-and-truck-in-saharsa-news-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सहरसा में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन की मौत, कई अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सहरसा में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत तीन की मौत, कई अन्य घायल
Thu, 02 Jan 2025 01:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:47 PM IST
सार
Accident News : बिहार में सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सहरसा में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना दो अलग-अलग जगहों पर हुई है। पहली घटना बनगांव की है, जहां
विज्ञापन
ओर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। वही दोनों घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी है। जिसका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सौवरती देवी (55) और दरुदन खातून (48) के रूप में की गई है।
बनगांव थाना क्षेत्र के सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित गोरहो चौक के समीप की है, जहां सामने से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार कर फरार हो गया। इस घटना में ऑटो में सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन घायलों को भी इलाज के लिए बरियाही पीएचसी भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में इस घटना में घायल लोगों ने बताया कि सवारी से लदी ऑटो चंद्रायन से सहरसा आ रही थी। गोरहो चौक के समीप विपरीत दिशा सहरसा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सामने से ठोकर मार दी, जिसमें सौवरती देवी और दरुदन खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर बलुआहा की तरफ फरार हो गया।