{"_id":"679b65d96b512990dd027cba","slug":"bihar-news-loot-in-gold-jewelery-shop-saran-bihar-police-investigation-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्वर्ण आभूषण के दुकान में दिन दहाड़े लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्वर्ण आभूषण के दुकान में दिन दहाड़े लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने की फायरिंग
Thu, 30 Jan 2025 05:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 30 Jan 2025 05:13 PM IST
सार
Loot in Bihar : दोपहर लगभग तीन बज रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अपराधी आभूषण दूकान पर पहुंचे और लूट-पाट करने लगे। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों से घिरते देख अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सारण में दो दिन पहले ही एकमा थाना क्षेत्र में हुई किसान की हत्या का गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी, इससे पहले अज्ञात हथियार बंद अपराधियों ने जिले में एक नई घटना को अंजाम देकर सारण पुलिस को चुनौती दे डाली है। छपरा सलेमपुर राष्ट्रीय उच्च पथ पर कोल्हुआ बाजार स्थित स्वर्ण आभूषण दुकान में लुट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर तथा सहाजितपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जूट गयी है। हालांकि जब इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई तो आनन फानन में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष दल बल के साथ मौके पर पहुंच अधीनस्थ अधिकारियों को जांच के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए आदेश दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि दो मोटर साइकिल पर सवार चार अपराधियों ने प्रियंका ज्वेलर्स एवं वर्तन भंडार से लगभग 30 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने तुरंत FSL टीम को भी बुलवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच विभिन्न तरह से की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय बाजार वासियों ने बताया कि सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में मोटर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सुभाष कुमार के आभूषण दूकान में लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे के करीब बताई जा रही है । हालांकि जब इस घटना का विरोध स्थानीय लोगों ने किया तो जबाबी कार्रवाई में हथियार बंद अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी किया है। इस दौरान दुकान से बाहर निकल रहे एक युवक के हाथ के बाजू में गोली लग गयी है। जख्मी युवक बीस वर्षीय अनूप कुमार बताया जाता है। जख्मी को आनन फानन में रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉ एमएम जाफरी ने बताया कि युवक के बाएं हाथ की कलाई को छेड़ते हुए गोली बाहर निकल गयी है। युवक खतरे से बाहर है। बावजूद इसके बेहत्तर उपचार के लिए जख्मी युवक को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वर्ण आभूषण व्यासायी सुभाष कुमार ने बताया कि नकदी सहित स्वर्ण आभूषण की लूट हुई है लेकिन कितनी हुई हुआ। इसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि सारण के पुलिस अधीक्षक सहित विभागीय अधिकारियों के सामने आंकलन किया जा रहा है। वहीं इस लुट की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। मकर संक्रांति के बाद लग्न मुहूर्त शुरू होने से स्वर्ण आभूषण के दुकान में सोने और चांदी सहित कई प्रकार के गहनों दुकानदारों द्वारा खरीद कर दुकान में रखा गया है। जिसकी भनक अपराधियों को लग गई थी। जिस कारण दिन दोपहर में लुट की घटना को अंजाम दिया गया है।