फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Long awaited CM Nitish Kumar interaction with media on chhath ghat patna before Diwali 2024

Nitish Kumar : आखिर मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश कुमार; लंबी चुप्पी के बाद 15 सेकंड में क्या बोलते गए?

Sat, 26 Oct 2024 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से चुप थे। सभाओं में भी कम बोल रहे थे। मीडिया से तो बिल्कुल नहीं। अब बोल भी तो महज 15 सेकंड। पटना में छठ घाट के निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

विज्ञापन
Bihar News : Long awaited CM Nitish Kumar interaction with media on chhath ghat patna before Diwali 2024
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

विज्ञापन

काफी दिन बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। महज 15 सेकंड की बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छठ को लेकर बहुत अच्छा इंतजाम किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो यही देखने के लिए हम आए हैं। सबकुछ अच्छे से हो रहा है। 

विज्ञापन


सीएम बोले- व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर शौचालय का भी इंतजाम करवाएं

उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर साइनेज (संकेतक चिह्न) का प्रयोग कर छठ व्रतियों को वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं, आने-जाने आदि के बारे की जानकारी दी जाए। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए। छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर शौचालय/टॉयलेट का भी इंतजाम कराएं ताकि वहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें। निरीक्षण के बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed