फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lonely son dies due to drowning at Chhath ghat in Nalanda.

Bihar News : मां गई थी मायके, बच्चों के साथ स्नान करने के क्रम में छठ वाले घाट पर डूब गया इकलौता बेटा

Fri, 17 Nov 2023 03:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Nov 2023 03:33 PM IST
सार

Bihar : छठ की तैयारी चल रही थी। मां मायके गयी थी। इस वजह से गांव के कुछ बच्चों के साथ स्मित पोखर पर बने घाट पर नहाने चला गया। नहाने के दौरान वह डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। दो बहनों में वह एकलौता भाई था, जो अब हमेशा याद आएगा।   

विज्ञापन
Bihar News : Lonely son dies due to drowning at Chhath ghat in Nalanda.
स्मित का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में शुक्रवार को छठ तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चायगंज सरवलपुर गांव का है। मृतक की पहचान सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र स्मित कुमार (12) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


गांव के बच्चों के साथ गया था नहाने 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि स्मित गांव के अन्य बच्चों के साथ छठ तालाब में नहा रहा था। सभी बच्चे नहाकर अपने-अपने घर चले गए। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर स्मित की खोजबीन होने लगी, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। तब लोगों ने शक के आधार पर तालाब में  खोजबीन शुरू की। पानी के अंदर खोजबीन के दौरान स्मित बरामद हुआ। फिर परिजन उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने स्मित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


स्मित दो बहनों में इकलौता भाई था
परिजनों ने बताया कि किशोर दो बहनों का इकलौता भाई था। स्मित की मां एक दिन पूर्व मायके गई थी, जबकि उसके पिता हिमाचल प्रदेश में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गांव लौट रहे हैं। उधर से स्मित की मां भी घर लौट रही है। छठ के मौके पर हुए इस घटना से पूरा गांव मर्माहत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed