फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lok Sabha Election 2024 RJD snatches Congress party seats, pappu yadav rahul gandhi tejashwi yadav

Lok Sabha : नामांकन से पहले ही हारी कांग्रेस! सीट बंटवारे में लालू-तेजस्वी के सामने घुटने टेके, वजह भी जान लें

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:33 AM IST
सार

2024 Election : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। महागठबंधन के अंदर कांग्रेस बिहार के सबसे बड़े दल राजद के सामने हार मानकर बैठ गई है। अब सीट बंटवारे की घोषणा होगी, लेकिन लालू-तेजस्वी ने जो किया- वही फाइनल है।

विज्ञापन
Bihar News: Lok Sabha Election 2024 RJD snatches Congress party seats, pappu yadav rahul gandhi tejashwi yadav
राष्ट्रीय जनता दल के आगे कांग्रेस झुकी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार से शुरू हुआ इंडी एलायंस दिल्ली पहुंचकर भी महागठबंधन की छत्रछाया से बाहर नहीं निकल पाया। इंडी एलायंस की कमान संभालने जा रही कांग्रेस को बिहार में अपनी सीटों के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सामने गुजारिश-दर-गुजारिश करनी पड़ी। लेकिन, रिजल्ट शून्य रहा। लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में कांग्रेस की जीती इकलौती सीट पर ही कांग्रेस की बात मानी गई। बाकी, उसे राजद ने अपने हिसाब से दिया। पहले बेगूसराय लिया। फिर औरंगाबाद। उसके बाद पूर्णिया। अब वाल्मीकिनगर, कटिहार भी राजद के खाते में जाने की बात आ रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जिन प्रत्याशियों को राजद का सिंबल दिया, उनसे लौटाने को राजी नहीं हुए। अब दिल्ली में 11 बजे अंतिम बैठक कर महागठबंधन बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा कर देगा।

विज्ञापन


जहां राजद के पास प्रत्याशी नहीं, वहीं कांग्रेस को मौका
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अंदर अजीब से बेचैनी दिख रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ऑल इज़ वेल भले बोल लें, लेकिन कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक नहीं रहने में उनकी भी भूमिका है। उन्हें राज्यसभा भेजकर राजद ने कांग्रेस पर एक तरह से उपकार बताया और अब कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे में भी उनके नाम पर भी कांग्रेस को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, दिल्ली से अब तक मिल रही सूचनाओं को देखें तो पहले बेगूसराय से कन्हैया कुमार की दावेदारी कटी। फिर औरंगाबाद से निखिल कुमार का भी पत्ता साफ हो गया। राजद ने बीमा भारती को अपनी पार्टी में शामिल कराते समय ही टिकट दे दिया था। उन्हें कांग्रेस में नए-नए शामिल हुए पप्पू यादव की जगह पूर्णिया के लिए हरी झंडी दी गई थी। वाल्मीकिनगर से भी राजद के पास प्रत्याशी है, जबकि वहां से पिछली बार कांग्रेस ने प्रत्याशी दिया था। बाल्मीकिनगर के लिए कांग्रेस प्रयासरत है, लेकिन इस हालत में उसे शायद तारिक अनवर की पसंदीदा कटिहार सीट से हाथ धोना पड़ जाए। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी, क्योंकि आज पहले चरण में औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई से नामांकन का अंतिम दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed