फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Liquor party in birthday celebration, drunken boys started firing; friend shot dead, Patna

Bihar : बर्थडे सेलिब्रेशन में शराब पार्टी, नशे में हर्ष फायरिंग करने लगे लड़के; दोस्त के ही सिर में लगी गोली

Sun, 30 Jul 2023 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 30 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

Bihar News : बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान शराब पार्टी हुई। इतना ही नहीं लड़कों ने शराब के नशे में हर्ष फायरिंग भी की। उनके नशे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर्ष फायरिंग करते-करते एक गोली वहां खड़े एक 24 साल के लड़के को लग गई।

विज्ञापन
Bihar News : Liquor party in birthday celebration, drunken boys started firing; friend shot dead, Patna
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार में शराब और हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई की बात कहती है। लेकिन, राज्य में इन दोनों में से किसी पर अबतक लगाम नहीं लग पाया है। इसका उदाहरण पटना जिले के बाढ़ थाना इलाके सदर बाजार में देखने को मिला। शनिवार देर रात बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान शराब पार्टी हुई। इतना ही नहीं लड़कों ने शराब के नशे में हर्ष फायरिंग भी की। उनके नशे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर्ष फायरिंग करते-करते एक गोली वहां खड़े एक 24 साल के लड़के को लग गई। यह लड़का कोई और नहीं उनका दोस्त ही था। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। देखते ही देखते उसने दम भी तोड़ दिया।

विज्ञापन


बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त शराब पी रहे थे
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रोहित कुमार पांडे के रूप में की गई है। बाढ़ थाना के सहायक दरोगा विनय कुमार सिंह ने बताया कि सनी कुमार के गोदाम में शनिवार की देर रात कुछ दोस्त बर्थडे पार्टी मनाने के लिए जुटे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर से पुलिस ने शराब की कुछ गिलास बरामद किए हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि शराब पीने के दौरान ही अचानक किसी दोस्त के पिस्तौल से गोली चली और वह गोली रोहित कुमार पांडे के सिर में लगी।
विज्ञापन


गोली हत्या के उद्देश्य से नहीं बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई
पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से बातचीत करने से यह प्रतीत होता है कि गोली हत्या के उद्देश्य से नहीं बल्कि हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई। घटना के बाद हर्ष फायरिंग करने वाले फरार हो गए। घटना के बाद रविवार को पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों का नाम सुनील कुमार एवं सनी कुमार बताया जा रहा है। पुलिस का यह मानना है कि पूछताछ के क्रम में यह बातें सामने आई है कि वह किसी से पिस्तौल मांग कर लाया था और उसी को चेक करने के क्रम में स्प्रिंग फंस गई और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बर्थडे पार्टी के दौरान सभी दोस्त आपस में जमकर शराब पी रहे थे। इसी क्रम में रात ज्यादा होते ही शराब का नशा दोस्तों पर चढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि शराब की नशा चढ़ते ही वहां उपस्थित दोस्तों में से एक युवक ने अपने कमर से पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में एक गोली रोहित कुमार पांडे के सर में लगे और वह वहीं गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी दोस्त वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाने को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed