फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lightning on taxi runway near Patna airport, worker died in bad weather news patna bihar

Bihar News : पटना एयरपोर्ट के पास वज्रपात, टैक्सी रनवे पर काम कर रहे युवक की ठनका गिरने से मौत

Tue, 19 Mar 2024 08:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 19 Mar 2024 08:12 PM IST
सार

Weather News : मंगलवार को राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। पटना एयरपोर्ट के पास वज्रपात भी हुआ। टैक्सी रनवे पर काम कर रहे एक युवक की आसमानी बिजली के कारण मौत हो गई। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

विज्ञापन
Bihar News : Lightning on taxi runway near Patna airport, worker died in bad weather news patna bihar
पटना एयरपोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

ग्रामीण इलाकों में वज्रपात की घटनाएं बार-बार सामने आती हैं, लेकिन इस बार पटना के एयरपोर्ट के पास जोर का धमाका हुआ। धमाके की गूंज खत्म हुई तो लोगों को पता चला कि एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन टैक्सी रनवे पर काम कर रहा एक युवक वज्रपात से बुरी तरह घायल है। उसके नाक-कान से खून निकल रहा था। किसी तरह अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


टैक्सी रनवे पर चल रहा था निर्माण कार्य
पटना के एयरपोर्ट के पास ठनका गिरने से टैक्सी रनवे पर काम कर रहा एक सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वह विशाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर विगत 15 वर्षों से काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एयरपोर्ट रनवे से कुछ दूरी पर टैक्सी रनवे का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की दोपहर बारिश होने लगी। इसी दौरान अचानक ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनके नाक और मुंह से खून आ रहा था। आनन-फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed