फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Life imprisonment to two accused in Inspector murder case in Sitamarhi, court also imposed fine.

Bihar News : दारोगा मर्डर केस के दो आरापियों को उम्रकैद, अर्थदंड के साथ पांच-पांच लाख का मुआवजा भी देना होगा

Fri, 02 Feb 2024 09:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 02 Feb 2024 09:26 AM IST
सार

 सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राहुल उपाध्याय ने मेजरगंज थाना के कुआरी मदन गांव निवासी मुकुल सिंह और सहियारा थाना के बसबिट्टी गांव के अभिषेक कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
Bihar News: Life imprisonment to two accused in Inspector murder case in Sitamarhi, court also imposed fine.
कोर्ट ने सुनाई सजा (सांकेतिक)

विस्तार

सीतामढ़ी के मेजरगंज थाने में तैनात दारोगा दिनेश राम मर्डर केस के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इतना ही नहीं दोनों आरोपियों को अर्थदंड के साथ पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा भी देना होगा। सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राहुल उपाध्याय ने मेजरगंज थाना के कुआरी मदन गांव निवासी मुकुल सिंह और सहियारा थाना के बसबिट्टी गांव के अभिषेक कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने इन दोनों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगा है। साथ ही मृत दारोगा की पत्नी को पांच-पांच लाख मुआवजा देने का आदेश भी कोर्ट ने दोनों को दिया। अभियोजन की ओर से विशेष अपर लोक अभियोजक उपेंद्र बैठा ने बहस की। साक्ष्य के अभाव में 23 जनवरी को शिवम सिंह को बरी कर दिया गया था। 

विज्ञापन


24 फरवरी को हुई थी हत्या
बता दें कि मेजरगंज में 24 फरवरी 2021 को दारोगा दिनेश राम को फोन पर सूचना मिली थी कि थाना कांड सं-28/2021 का वांछित अभियुक्त सुधा देवी घर पर है और उसके साथ कुछ अपराधी जुटे हैं। तत्कालीन थानेदार राजदेव प्रसाद को इसकी सूचना देते हुए दारोगा दिनेश राम चौकीदार व पुलिस बलों के साथ कुआरी मदन गांव सुधा देवी के घर पहुंचे तब सुधा देवी के घर में चार लोग बैठे थे। दारोगा व चौकीदार के घर में घुसते ही सुधा देवी के घर में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियों की बौछार कर दी। इसमें एसआई दिनेश राम व एक चौकीदार को गोली लग गयी।
विज्ञापन


सुधा देवी अब तक फरार 
इसके बाद मेजरगंज थानेदार राजदेव प्रसाद ने जख्मी लालबाबू पासवान व दरोगा दिनेश राम को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा। लेकिन, डॉक्टर की टीम ने दारोगा को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। इधर, दारोगा और चौकीदार को गोली मारकर भागने के दौरान पीछा कर रही पुलिस को अपराधी रंजन सिंह की लाश मिली थी। इसके बाद मेजरगंज थाना क्षेत्र के कुंआरी मदन गांव में दारोगा हत्याकांड में वांछित सुधा देवी की घर की कुर्की जब्ती की गई। एसपी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा चुकी है। एसपी मनोज तिवारी ने इस मामले में एक आरोपी सुधा देवी फरार है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपित जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed