Bihar News: लव मैरिज के चार साल बाद पति को छोड़ा, रंगे हाथ पकड़ाई तो ससुर ने प्रेमी से कराई शादी
विवाहिता ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद खुशी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। गांव के सरपंच और गणमान्य लोगों के सामने ही महिला की शादी उसके नए प्रेमी के साथ करवा दी गई। इसके बाद कागजात बनवाकर दोनों को विदा कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में लव मैरिज शादी करने वाली दुल्हनिया की शादी एक बार फिर प्रेमी से पति और ससुर ने करवाई है। पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर मे ही पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार और पत्नी की रजामंदी से प्रेमी संग शादी करवाकर पति ने प्रेमी के साथ विदा किया। प्रेमी संग शादी करने वाली महिला ने अपने एक बेटे को दादा-दादी के सहारे छोड़ दिया है। मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट प्रखंड के बेरुआ गांव निवासी खुशी कुमारी ने वर्ष 2021 में प्रेम प्रसंग के बाद दरभंगा जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी राजू कुमार के साथ हुआ था। इसके बाद दोनों का वैवाहिक जीवन चल रहा था। इस दौरान 2022 में दोनों के एक पुत्र भी हुए। इसके बाद वर्ष 2024 में खुशी अपने पति के साथ दिल्ली चली गई। दिल्ली में ही खुशी की मुलाकात पश्चिम चंपारण रहने वाले युवक बुलेट कुमार से हो गई। दोनों की मुलाकात प्रेम-प्रसंग में बदल गया। दोनों के बीच प्यार की जानकारी पति को नहीं थी।
प्रेमी संग दुल्हन को लोगों ने विदा कर दिया
इस बीच खुशी अपने पति और बच्चे के साथ अपने गांव में बनौली पहुंच गई। लेकिन, खुशी को अपने आशिक के बिना मन नहीं लग रहा था। खुशी ने अपने प्रेमी बुलेट कुमार पश्चिम चंपारण से मिलने के अपने घर बुला लिया। इतना ही नही उसने प्रेमी को अपने कमरे तक मे बुला लिया और दोनों बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान ही एक बच्ची ने दोनों को बातचीत करते देख कर घटना की जानकारी अपने दादा को देते हुए कही कोई अंजान युवक घर चाची के साथ बैठा है। महिला के ससुर सियाराम भगत ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद देर रात तक काफी हाई वोल्टेज ड्रामा चला। सभी बातों को सुनकर पंचायत के सरपंच रमेश सहनी और सिमरी थानाध्यक्ष के सामने प्रेमी के साथ शादी करने की तैयारी की गई। दोनों की शादी के बाद पति और अपने बेटे को छोड़ प्रेमी संग दुल्हन को लोगों ने विदाकर दिया।
इंजरी रिपोर्ट के लिए रिश्वत लेते दिखा पीएचसी के ओटी असिस्टेंट, कहा- रुपये मिलने पर पूरा सहयोग करेंगे
लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया
बताया जाता है कि महिला को प्रेमी के साथ घर मे पकड़े जाने के बाद लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, खुशी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। समझाने की सारी कोशिश बेकार जाने के बाद बच्चे को दादी के पास छोड़कर महिला अपने प्रेमी संग दूसरे ससुराल के लिए रवाना हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के ससुर सियाराम भगत ने बताया की उसकी बहू खुशी कुमारी ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर मे बुला लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.