फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Leader Giriraj Singh angry over his own government's decision

Bihar news: अपनी ही सरकार पर गरजे BJP के नेता गिरिराज सिंह, इस फैसले को बताया तुगलकी फरमान

Sun, 24 Mar 2024 08:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Mar 2024 08:23 PM IST
सार

सबसे बड़े पर्व होली में छुट्टी न देने के एलान पर अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। उन्होंने कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के चलते हिंदू और सनातन को मानने वाले लोग त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar news: Leader Giriraj Singh angry over his own government's decision
नीतीश कुमार और मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर एनडीए की अपनी ही बिहार सरकार पर तीखा प्रहार किया है। खासकर शिक्षकों की छुट्टी को लेकर गिरिराज सिंह काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के तुगलकी फरमान के चलते हिंदू और सनातन को मानने वाले लोगों के सबसे बड़े पर्व होली में भी छुट्टी नहीं दी गई। 

विज्ञापन


आज बिहार के तीस हजार शिक्षक अन्य जिलों में ट्रेनिंग पर हैं। इसके लिए गिरिराज सिंह को लगातार शिक्षकों की ओर फोन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने बिहार सरकार के कई मंत्रियों से बात की थी। इस पर गंभीरता से विचार करते हुए 25 मार्च को भी छुट्टी का एलान करने की बात कही थी, लेकिन उल्टे शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए अलग जिलों में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आलम यह है कि यहां लोग पर्व मनाने से भी वंचित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर बात को दोहराते हुए कहा कि अगर किसी सरकार में हिम्मत है तो वह ईद या बकरीद की छुट्टी खत्म करके दिखा दें, तो मैं मान लूंगा। उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र में कई जगहों पर अभी भी शुक्रवार को ही छुट्टी दी जाती है। सरकार चाहे तो इसकी जांच भी करवा सकती है। यह सीधा-सीधा सनातन पर प्रहार है, जो बर्दाश्त करने के काबिल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। लोग इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं और शांति व्यवस्था बरकरार रखें। दरअसल गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में हैं और लगातार लोगों से संवाद भी कर रहे हैं। होली के दौरान मनाये जा रहे होली मिलन समारोह में भी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed