फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Lathi charged in ISKCON temple Patna during Krishnashtami festival.

Bihar News : पटना के इस्कॉन मंदिर में लाठी चार्ज, कई श्रद्धालु घायल, लोगों ने बताया इस वजह से हुआ ऐसा

Mon, 26 Aug 2024 09:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 Aug 2024 09:17 PM IST
सार

Bihar : आज पूरे देश में कृष्णाष्टमी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में सावन के समय में जहानाबाद जैसी घटना एक बार फिर होने से बच गई। कृष्णाष्टमी में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Lathi charged in ISKCON temple Patna during Krishnashtami festival.
भीड़ पर काबू पाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जहानाबाद ज़िले के बाबा सिध्देश्वर नाथ शिव मंदिर के परिसर में भगदड़ मची थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गये थे। कुछ ऐसी ही घटना आज 

विज्ञापन

पटना के इस्कॉन मंदिर में होने से बच गई। इस्कॉन मंदिर में पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया है। यह घटना तब हुई जब मंदिर का गेट खुलते ही भीड़ अंदर घुसने के लिए बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। हालांकि मंदिर के प्रवक्ता नंद गोपाल ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


गेट खुलते ही भीड़ हो गई अनियंत्रित 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस्कॉन मंदिर के बाहर शाम होते ही लोग जुटने लगे। देर शाम होते-होते भीड़ इतनी हो गई कि वह भीड़ वहां तैनात पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई। निर्धारित समय पर मंदिर का गेट जैसे ही खोला गया, पूरी की पूरी भीड़ मंदिर के अंदर जाने लगी। श्रद्धालु मंदिर में किसी भी तरह से घुसने की कोशिश कर रहे थे। माहौल ऐसा हो गया कि भगदड़ जैसी स्थिति होने लगे। उस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। उन घायलों में युवती और महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानाबाद में भी पुलिस की लापरवाही से हुई थी भगदड़ 
जहानाबाद ज़िले से 25 किलोमीटर दूर बाबा सिध्देश्वर नाथ शिव मंदिर के परिसर में 11 अगस्त की रात भगदड़ मची थी। उस घटना में महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही लगभग 22 लोग घायल भी हुए थे। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच की और तब प्रशासनिक अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया था। जिला प्रशासंन ने प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी समेत 50 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed