फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lathi charge on Youth Congress workers in Patna, jawan's head injured; assembly march

Bihar News : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, जवान का सिर फटा; विधायक बोले- हमें प्रदर्शन का हक है

Wed, 24 Jul 2024 02:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इसमें बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Bihar News: Lathi charge on Youth Congress workers in Patna, jawan's head injured; assembly march
प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वह विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बोरिंग रोड चौराहा पर सभी को रोक लिया गया। पटना पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहा पर बैरिकैडिंग कर दिया। इसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। पटना पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की पर कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बावजूद भी कार्यक्रताओं आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ता भागने लगे।

विज्ञापन


बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया
पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। इसमें बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इधर, इस घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि हमलोग बिहार में बढते अपराध समेत कई मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च के लिए निकले थे। लेकिन, नीतीश सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण हमलोगों को बोरिंग रोड चौराहे पर रोक लिया गया। हमलोग कुछ समझ पाते तब तक हमलोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा पीटा है। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed