फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Land businessman shot dead in Begusarai, Patna News, Bihar Police, Crime News in Hindi

Bihar News: पटना में रह रहे जमीन कारोबारी को बेगूसराय में भूना; सात गोलियां मार भाग गए अपराधी

Sat, 12 Aug 2023 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Aug 2023 09:10 AM IST
सार

Begusarai News : परिजनों का कहना है कि आशुतोष कुमार सपरिवार पटना में रहते थे और वहीं रहकर बेगूसराय में भी जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करते थे। शुक्रवार रात किसी ने उन्हें मोबाइल पर फोन करके जीरोमाइल बुलाया था।

विज्ञापन
Bihar News: Land businessman shot dead in Begusarai, Patna News, Bihar Police, Crime News in Hindi
शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में जमीन कारोबारी की अपराधियों ने हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात अपराधियों ने जमीन कारोबारी को पटना से बुलाया था। जैसे ही वह एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास पहुंचे, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने कारोबारी को 7 गोली मारी। इसमें कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जमीन खरीद-बिक्री को लेकर विवाद की बात
गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जमीन खरीद-बिक्री को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन

रुपये लेने के लिए बेगूसराय बुलाया था, हत्या कर दी
परिजनों का कहना है कि आशुतोष कुमार सपरिवार पटना में रहते थे और वहीं रहकर बेगूसराय में भी जमीन खरीद बिक्री का कारोबार करते थे। शुक्रवार रात किसी ने उन्हें मोबाइल पर फोन करके जीरोमाइल बुलाया था। कहा था कि आपके जो भी बकाए रुपये हैं, जीरोमाइल आकर ले लो। इसके बाद वह पटना से बेगूसराय पहुंचे थे। जैसे ही यहां पहुंचे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि आशुतोष कुमार जमीन की कारोबारी करते थे। उसे रुपया लेने की बात कर किसी ने जीरोमाइल बुलाया और तभी अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed