फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Lalu Yadav will remain the national president of RJD: Read the full news

Lalu Yadav: लालू यादव ही बने रहेंगे अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कल नामांकन करेंगे; पढ़िए पूरी खबर

Sun, 22 Jun 2025 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

Bihar News: राजद नेता ने बताया कि पांच जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इसकी प्रक्रिया 23 जून से शुरू होगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं, लालू प्रसाद ही उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें।

विज्ञापन
Bihar News: Lalu Yadav will remain the national president of RJD: Read the full news
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : ani

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने जब से अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया है, तब से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चर्चा भी शुरू हो गई है। कयास लगाया जा रहा था कि बढ़ती उम्र और बीमार रहने के कारण लालू प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ देंगे। लेकिन, ऐसा नहीं है। अब इन कयासों पर विराम लग गया है। राजद के वरिष्ठ नेता और प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने स्पष्ट कर दिया है कि लालू प्रसाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। अभी वह पूरी तरह फिट हैं। इसलिए वह सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे
अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि लालू यादव ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहें, हमलोगों की यही कामना है। सबलोग यही चाहते हैं। कुछ लोग उनकी स्वास्थ्य की बात कह रहे हैं। लेकिन, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। काम अभी भी हो रहा है और आगे भी लालू यादव के दिशा निर्देश से पार्टी को मजबूती मिलते रहेगी। इधर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लालू प्रसाद के करीबी जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी फैसला लेगी। जगदानंद सिंह हम लोग के सुख दुख के साथी हैं।
विज्ञापन

निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद ने पहली बार अतिपिछड़ा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि हाल में राजद ने पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। तेजस्वी यादव ने उनके प्रदेश अध्यक्ष की बधाई देते हुए तब लिखा था कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed