फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mangani Lal Mandal became the state president of RJD unopposed, Tejashwi Yadav said this

Bihar: निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल, तेजस्वी बोले- पहली बार किसी पार्टी ने ऐसा किया

Mon, 16 Jun 2025 12:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद की पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग के वोटों पर खूब फोकस कर रही है। धानुक समाज से आने वाले मंगनीलाल मंडल निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। इस पर तेजस्वी यादव ने ऐसा कहा...

विज्ञापन
Bihar News: Mangani Lal Mandal became the state president of RJD unopposed, Tejashwi Yadav said this
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद नेताओं ने मंगनी लाल मंडल को दी बधाई। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

"बिहार में पहली बार किसी राजनीतिक दल का प्रदेश अध्यक्ष कोई अति पिछड़ा बना है।" यह बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल जी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि  राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय श्री मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है। 

विज्ञापन


राजद से पहले ऐसा किसी ने नहीं किया
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि देश में राष्ट्रीय जनता दल ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।
विज्ञापन


जगदानंद सिंह की भी खूब तारीफ की
तेजस्वी यादव निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की भी खूब तारीफ की। कहा कि उनका कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव बोले- कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार, नीतीश शासन में रुक गया विकास

नीतीश सरकार के अधिकारियों के बारे में ऐसा कहा

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार और उनके अधिकारियों पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में अचेतन मुख्यमंत्री एवं डीके टैक्स के कारण प्रशासनिक अराजकता, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनियमितता का यह आलम है कि अब अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते। जनता के नौकर यह अधिकारी इतने अहंकारी व निडर हो गए है कि विधायक, सांसद और मंत्रियों तक को प्रणाम और नमस्कार तक करने का शिष्टाचार भी नहीं निभाते। अचेत मुख्यमंत्री होने के कारण बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, कोताही और लापरवाही पर किसी की कोई जवाबदेही नहीं, कहीं कोई कोई कारवाई नहीं। सब मिलकर गरीब राज्य का खजाना लूट रहे है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed