{"_id":"64eb3686801ab2a3610faadb","slug":"bihar-news-lalu-yadav-reached-ganga-diyara-by-steamer-inspected-the-bridge-raghopur-diyara-tejashwi-yadav-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : अचानक स्टीमर से गंगा दियारा पहुंचे लालू, तेजस्वी के इलाके में बन रहे इस पुल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : अचानक स्टीमर से गंगा दियारा पहुंचे लालू, तेजस्वी के इलाके में बन रहे इस पुल का किया निरीक्षण
Sun, 27 Aug 2023 05:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:11 PM IST
सार
Bihar News : राजद सुप्रीमो ने सिक्स लेन पुल कर निरीक्षण किया। लालू प्रसाद की पहुंचते ही पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मी दंग रह गए। लालू प्रसाद यादव ने बारिकी से पुल निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अब फिट नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार कैमरे पर दिख जाते हैं। आज फिर से वह चर्चा आ गए, जब अचानक स्टीमर से वैशाली जिले अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर दियारा पहुंच गए। यहां पर राजद सुप्रीमो ने सिक्स लेन पुल कर निरीक्षण किया। लालू प्रसाद की पहुंचते ही पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मी दंग रह गए। इसके बाद अधिकारी भी पहुंचे। लालू प्रसाद ने बारिकी से पुल निर्माण कार्य को देखा। इसके बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। पुनः कच्ची दरगाह के लिए स्टीमर से ही रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने रथ पर सवार होकर लालू प्रसाद पटना के कच्ची दरगाह पहुंचे
इससे पहले राबड़ी आवास अपने रथ पर सवार होकर लालू प्रसाद पटना के कच्ची दरगाह पहुंचे। जहां से स्टीमर पर सवार होकर गंगा नदी में राघोपुर इलाकों का दौरा किया है। उन्होंने बिदुपुर से लेकर पटना कच्ची दरगाह के बीच बना रहे निर्माण दिन सिक्स लेन पुल का उन्होंने निरीक्षण किया है। बताया गया है कि लालू प्रसाद यादव लंबे समय के बाद राघोपुर पहुंचे थे। इससे पहले लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के साथ गोपालगंज गए थे। वहां उन्होंने थावे मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। इसके बाद अपने ससुराल भी गए थे। शनिवार को लालू प्रसाद पटना में पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां मीडियो से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
विज्ञापन
1995 में लालू ने इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे
बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जिस सीट से जीतकर कर विधानसभा पहुंचे हैं, वह राघोपुर विधान सभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में रहा है। करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से इस सीट पर लालू यादव और उनके परिवार का दबदबा रहा है। राघोपुर सीट से पहली बार 1995 में लालू यादव ने किस्मत आजमाया था। उनके लिए तत्कालीन सीटिंग विधायक उदय नारायण राय ने सीट छोड़ी थी उसके बाद वहां से लालू यादव दो बार 1995 और 2000 में विधायक चुने गए। जिसके बाद वे मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद 2005 में उनकी सियासी विरासत पत्नी राबड़ी देवी ने संभाली लेकिन 2010 के चुनाव में राबड़ी देवी को जेडीयू के सतीश यादव से हार मिली। 2015 में जब लालू यादव और नीतीश कुमार का गंठबंधन हुआ तब से राघोपुर सीट से लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव चुनाव जीत कर दूसरी बार विधायक बने।