{"_id":"6277c4ee285f780ae25b4b6e","slug":"bihar-news-lalu-yadav-death-went-viral-on-social-media-rjd-denied-it-by-issuing-a-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सोशल मीडिया पर वायरल हुई लालू यादव की मौत की खबर, राजद ने बयान जारी कर किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सोशल मीडिया पर वायरल हुई लालू यादव की मौत की खबर, राजद ने बयान जारी कर किया खंडन
Sun, 08 May 2022 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 06:56 PM IST
सार
चितरंजन गगन ने कहा कि जिस किसी ने भी ये किया है यह शर्मसार करने वाली घटना है। निश्चित रूप से ऐसे लोगों को समाज में कहीं से कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
लालू यादव (फाइल)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौत की खबर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद तुरंत ही आरजेडी प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस तरह की खबरों का खंडन किया। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने खबर भ्रामक बताया और कहा कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
चितरंजन गगन ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के संबंध में सोशल मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर गलत और भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है। वे राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती के आवास पर दिल्ली में हैं। वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित थे, पर अब पहले से काफी बेहतर स्थिति में हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को ही उनसे मिलकर पटना लौटे हैं।
विज्ञापन
गगन ने कहा कि करोड़ों लोगों की दुआ और शुभकामनाएं लालू प्रसाद यादव के साथ हैं। वे शीघ्र ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच उपस्थित होंगे। बहुत जल्द ही वे पटना भी आएंगे। सुनियोजित साजिश के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक और निराधार अफवाह फैलाई जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण और घोर आपत्तिजनक है।
विज्ञापन
चितरंजन गगन ने कहा कि जिस किसी ने भी ये किया है यह शर्मसार करने वाली घटना है। निश्चित रूप से ऐसे लोगों को समाज में कहीं से कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।